फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Parmar: दिशा परमार ने कॉकटेल ड्रेस में दिखाई ऐसी अदाएं, फैंस हो रहे क्रेजी

Tue, 04 Oct 2022 12:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिशा परमार - फोटो : instagram
दिशा परमार अपनी सादगीभरी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बना देती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर वो अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। सबसे खास बात कि दिशा ज्यादातर मौकों पर ट्रे़डिशनल लुक को ही चुनती हैं। लेकिन लेटेस्ट फोटोशूट के लिए दिशा ने थोड़ा हटके आउटफिट चुना है। जिसमे वो काफी हसीन दिख रही हैं। वैसे तो साड़ी ऐसा परिधान है जो हर लड़की पर फबता है। इस बात को दिशा अच्छी तरह जानती हैं। तभी तो फैंस को इंप्रेस करने के लिए वो अक्सर ही साड़ी पहने दिख जाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दिशा परमार - फोटो : instagram
लेकिन इस बार दिशा ने साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। फ्यूजन लुक की साड़ी गाउन में रेडी दिशा इसमे भी काफी खूबसूरत दिख रही हैं। आइवरी शेड के साड़ी गाउन में कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज एड है। जो इसे ग्लैमरस लुक देने के लिए काफी दिख रहा है। वहीं इस आइवरी शेड की साड़ी पर मैटेलिक गोल्ड और सिल्वर कलर की सिकुइन एंब्रायडरी की गई है। इसके साथ ही इसमे प्लीट्स भी डिजाइन की गई है। जिसके साथ ही पल्लू को भी कंधे पर जोड़ा गया है। जो इसे पूरी तरह से साड़ी वाला लुक दे रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा परमार - फोटो : instagram
इस साड़ी के साथ दिशा ने राउंड नेक डिजाइन के कॉर्सेट ब्लाउज को पेयर किया है। वहीं इसकी डिजाइन दिशा के स्लिम फिगर को फ्लांट कर रही हैं। जिसके साथ दिशा ने एमरॉल्ड ग्रीन कलर की ईयररिंग्स को चुना है। वहीं व्हाइट मैचिंग की हील्स तस्वीरों में साफ दिख रही है। इसके साथ ही दिशा का मेकअप इस फोटोशूट के लिए काफी हटके और खूबसूरत दिख रहा है। 

4 of 5
दिशा परमार - फोटो : instagram
मेसी हाई पोनीटेल के साथ न्यूड ब्राउन शेड की लिपस्टिक, स्लीक ब्लैक आईलाइनर, कोहल रिम्ड काजल के साथ ब्लश्ड चिक्स और बीमिंग हाईलाइटर खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी दिख रहा है। दिशा का लुक इस मेकअप में बेहद खूबसूरत दिख रहा है। दिशा की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा परमार - फोटो : instagram
बता दें कि दिशा परमार को उनके फैंस सफेद साड़ी में काफी पसंद करते हैं। पिछले दिनों सफेद साड़ी में दिशा की तस्वीर को देख फैंस चांदनी और खूबसूरत जैसे कमेंट करने लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें