त्योहारों का सीजन चल रहा है। दशहरा और नवरात्रि के खत्म होने के बाद महिलाएं करवा चौथ की तैयारियों में लग जाएंगी। करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं। और सजधज कर पूरे सोलह श्रृंगार कर तैयार होती हैं। जिससे महिलाओं में काफी उत्साह बना रहता है। अगर इस करवा चौथ आप किसी नए आउटफिट की तलाश में हैं तो सलवार कुर्ते को ट्राई कर सकती हैं। साड़ी और लहंगे के साथ इन दिनों कुर्ते भी काफी ट्रेंड में हैं। ऐश्वर्या राय से लेकर माधुरी दीक्षित के इन खूबसूरत कुर्तों को जरूर महिलाएं कॉपी करना चाहेंगी। आगे की स्लाइड में देखें ऐसे ही फिल्मी हसीनाओं के कुछ खूबसूरत डिजाइन के कुर्ते, जिन्हें जरूर आप रीक्रिएट करना चाहेंगी।