फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2021: इन अभिनेत्रियों की तरह पहनें पारंपरिक ड्रेस, जो आपको देंगी एक परफेक्ट लुक

Tue, 02 Nov 2021 12:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस 2021 पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/janhvikapoor
इस साल दिवाली में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, या ट्रेडिशनल लुक में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो बॉलीवुड की हसीनाओं का पारंपरिक लुक अपना सकती हैं। महिलाओं के पास पारंपरिक परिधानों को लेकर कई विकल्प हैं। ऐसे में आप दिवाली के पांच दिनों में हर दिन अलग अलग तरह के आउटफिट पहन सकती हैं। सबसे पहले बात करते हैं धनतेरस फैशन की। इस बार धनतेरस 2 नवंबर को है। धनतेरस के दिन आप ट्रेडिशनल आउटफिट को कैरी करेंगी तो अधिक आकर्षक दिखेंगी। अगर आप ये सोच रहीं हैं कि पारंपरिक लुक में कैसे स्टाइलिश दिखना है, तो अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स ले सकती हैं। आप साड़ी, सूट, लहंगा, शरारा आदि किसी भी एथनिक आउटफिट से अपने लुक को प्रभावी बना सकती हैं। चलिए जानते हैं कि अभिनेत्रियों के कौन से लुक को आप कर सकती हैं इस धनतेरस में कैरी। अगली स्लाइड्स में देखें अभिनेत्रियों के अलग अलग पारंपरिक लुक।
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस 2021 पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/officialraveenatandon
शरारा संग क्राॅप टाॅप 

इन दिनों शरारा के साथ क्राॅप टाॅप टेंड में है। आप शरारा के साथ पेपलम टाॅप, क्राॅप टाॅप, केप आदि को पेयर करके ट्रेडिशनल लुक को माॅडर्न टच दे सकती हैं। उसके साथ आप दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस 2021 पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/katrinakaif
लहंगा चोली

फेस्टिवल में लहंगा चोली का लुक बहुत खूबसूरत लगता है। आप फ्लोरल प्रिंट या हल्के लहंगे को कैरी कर सकती हैं। भारी भरकम शादी वाले लहंगे पहनने के बजाए आप हल्के या स्कर्ट स्टाइल के आराम दायक लहंगा पहनें। इस तरह के लहंगे आपको फैशनेबल लुक देने के साथ ही आरामदायक भी होंगे। 

4 of 5
धनतेरस 2021 पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
कुर्ता सेट 

साउथ एक्ट्रेस का ये कुर्ता सेट धनतेरस में आप पहन सकती हैं। इसके अलावा स्लिट कुर्ता, अनारकली पहन सकती है। प्लाजो, पैंट के साथ आप कुर्ता सेट को कैरी कर सकती हैं। हल्के कुर्ते पर हैवी या चुनरी प्रिंट दुपट्टा पेयर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस 2021 पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/keerthysureshofficial
साड़ी 

साड़ी महिलाओं के लुक को अधिक आकर्षक बनाता है। दिवाली में साड़ी आपके लुक पर परफेक्ट लगेगी। आप बनारसी, सिल्क, आर्गेंजा साड़ी पहन सकती हैं। लाल रंग या पीले रंग की साड़ी इस दिन आप पर जचेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें