फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक, दीपिका पादुकोण का हर लुक होता है बेहद क्लासी

Thu, 29 Feb 2024 12:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दीपिका पादुकोण एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका हर लुक बेहद ही क्लासी होता है। आज ही उन्होंने अपनी गर्भावस्था का ऐलान किया है। 
विज्ञापन
1 of 7
दीपिका पादुकोण का हर लुक होता है बेहद क्लासी - फोटो : instagram/Deepika Padukone
अपनी हर फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वालीं बॉलीवुड की धमाकेदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज ही उन्होंने और रणवीर सिंह ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। दरअसल, दीपिका मां बनने वाली हैं और वो आगामी सितंबर के महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी। ये खबर आनेे के बाद उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग उन्हें सोशल मीडियाा पर बधाईयां दे रहे हैं।

दीपिका एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग से बल्कि अपने लुक्स से भी लोगों का दिल जीता है। उनका नाम ऐसी अभिनेत्रियों में शुमार है, जिन पर हर तरह का आउटफिट काफी क्लासी लगता है। एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में वो बेहद ही खूबसूरत लगती हैं। उनके लुक को टक्कर देना हर किसी के बस की बात नहीं हैं। ऐसे मे आज हम आपको एक्ट्रेस के कुछ क्लासी लुक्स दिखाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
दीपिका पादुकोण का हर लुक होता है बेहद क्लासी - फोटो : instagram/Deepika Padukone
साड़ी

हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड शो के दौरान ही दीपिका को साड़ी में देखा गया। अक्सर वो इवेंट्स में साड़ी पहनकर ही जाती हैं। साड़ी में एक्ट्रेस इतनी खूबसूरत दिखती हैं, कि आप उन्हें देखकर उनपर से नजरें नहीं हटा सकते। 
विज्ञापन

3 of 7
दीपिका पादुकोण का हर लुक होता है बेहद क्लासी - फोटो : instagram/Deepika Padukone
सूट

हर भारतीय महिला की तरह दीपिका भी पूजा-पाठ के दौरान सूट पहनना पसंद करती हैं। उनपर सूट लगता भी काफी खूबसूरत है। अक्सर इस तरह की तस्वीरें वो साझा करती रहती हैं। 

4 of 7
दीपिका पादुकोण का हर लुक होता है बेहद क्लासी - फोटो : instagram/Deepika Padukone
फ्लोरल ड्रेस

दीपिका की तस्वीरों को देखकर लगता है, कि उन्हें फ्लोरल प्रिंट काफी पसंद है। उनके पास इस तरह की काफी ड्रेस हैं। खास बात ये है कि उनपर ये फ्लोरल प्रिंट लगता भी काफी खूबसूरत है। ऐसे में वो अक्सर इसे पहनती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
दीपिका पादुकोण का हर लुक होता है बेहद क्लासी - फोटो : instagram/Deepika Padukone
लहंगा

लहंगे में तो दीपिका वाकई बेहद खूबसूरत लगती हैं। चाहे बात करें उनके ब्राइडल लहंगा लुक की, या फिर किसी और लुक की, लहंगा उनके ऊपर काफी खूबसूरत दिखता है। लहंगा पहनकर वो अपना ग्लैमरस लुक भी दिखा चुकी हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
दीपिका पादुकोण का हर लुक होता है बेहद क्लासी - फोटो : instagram/Deepika Padukone
ऑफ शोल्डर गाउन

दीपिका पादुकोण का ये ब्लैक गाउन लुक लोगों को बेहद ही पसंद आया था। अपने मरमेड स्टाइल ब्लैक गाउन लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने डायमंड नेकलैस कैरी किया था। इसके साथ ही उनके इस गाउन में ओपेरा ग्लव्स भी अटैच हैं, जो उनके लुक को क्लासी बना रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपिका पादुकोण का हर लुक होता है बेहद क्लासी - फोटो : instagram/Deepika Padukone
पैंट सूट

दीपिका का ये पैंट सूट लुक लोगों को काफी पसंद आया था। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए मैचिंग गोल्डन केप भी पहना था। इसके साथ ही कानों में डायमंड ईयररिंग और अलग टाइप का मांगटीका उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें