फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2024: क्रिसमस की पार्टी में बिखेरना है जलवा तो इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार

Mon, 09 Dec 2024 11:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड की कई हसीनाएं फैशन इंस्पिरेशन के मामले में परफेक्ट हैं। ऐसे में आप क्रिसमस पार्टी के लिए इन अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
क्रिसमस की पार्टी में बिखेरना है जलवा तो इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार - फोटो : instagram
Christmas 2024: कुछ ही दिनों में क्रिसमस आने वाला है। ये दिन अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। इस दिन न सिर्फ स्कूलों में बल्कि दफ्तरों में भी कई तरह के कार्यक्रम होते हैं। बहुत सी जगहों पर तो पार्टियां भी आयोजित होती हैं। यदि आप भी किसी पार्टी में जाने वाली हैं, और इस कंफ्यूजन में हैं कि क्या पहनें तो यहां हम आपको दुविधा का हल बताने जा रहे हैं।

यहां हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेस के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप क्रिसमस पार्टी के लिए तैयार हो सकती हैं। इन अभिनेत्रियों में अनन्या पांडे से लेकर सुहाना खान तक शामिल हैं। इनके लुक्स लड़कियों को काफी पसंद आते हैं। ऐसे में यदि आप इनसे टिप्स लेकर तैयार होंगी, तो आपका अंदाज काफी अलग और खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
सुहाना खान का पहला लुक - फोटो : instagram
सुहाना खान का पहला लुक 

क्रिसमस पर ज्यादातर लाल रंग की ड्रेस ही पहनी जाती है। ऐसे में आप सुहाना खान की तरह लाल रंग का बॉडीकॉन गाउन कैरी कर सकती हैं। सीक्विन वर्क वाला ऐसा गाउन आपको ग्लैमरस लुक देने का काम करेगा। इसके साथ अपने बालों को वेवी कर्ल करके खुला रख सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
सुहाना खान का दूसरा लुक - फोटो : instagram
सुहाना खान का दूसरा लुक 

इस तरह का को-ऑर्ड सेट भी आप क्रिसमस पार्टी में कैरी कर सकती हैं। ये बाकियों के रंग से काफी अलग रहेगा। इसे पहनने के बाद आपका अंदाज बॉस लेडी बाइव देगा। इसके साथ गले में डायमंड का नेकपीस पहनें। ब्लैक रंग का बैग आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। 

4 of 7
जान्हवी कपूर का पहला लुक - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर का पहला लुक 

पार्टियों में सीक्विन वर्क वाला आउटफिट आपके लुक में चांद लगाने का काम करेगा। ऐसे में आप इस तरह से स्लीवलेस मिडी ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला रख सकती हैं। ऐसी ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
जान्हवी कपूर का दूसरा लुक - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर का दूसरा लुक

ऐसी ब्लैक-एंड व्हाइट कोर्सेट ड्रेस आपके लुक को क्यूट दिखाने का काम करेगी। इसके साथ बालों को खास तरह से स्टाइल करें। ब्रेडेड स्टाइल आपके लुक को प्यारा दिखाने में मदद करेगी। इसके साथ हील्स ही पहनें, तभी आपका लुक प्रिंसेस टाइप का लगेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
अनन्या पांडे का पहला लुक - फोटो : instagram
अनन्या पांडे का पहला लुक

लाल रंग की ही ड्रेस पहननी है तो ऐसी ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनें। इस तरह की ड्रेस में पीछे लंबी सी ट्रेल होती है, जो देखने में काफी प्यारी लगेगी। इसके साथ गले में मैचिंग बो लगाएं। बालों में स्लीक बन आपके लुक को अच्छा दिखाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनन्या पांडे का दूसरा लुक - फोटो : instagram
अनन्या पांडे का दूसरा लुक

शॉर्ट ड्रेस ही पहनी है तो आप ग्रीन कलर की ऐसी ड्रेस का चयन करें। ऐसी ड्रेस के साथ यदि आप स्लीक स्टाइल से बाल बनाएंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। ऐसे लुक के साथ ट्रांसपैरेंट हील्स काफी प्यारी दिखेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें