फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surbhi Chandna Saree Look: शादी सीजन के लिए है परफेक्ट है सुरभि चंदना का ये साड़ी लुक, आप भी लें टिप्स

Fri, 06 Dec 2024 11:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
शादी सीजन के लिए है परफेक्ट है सुरभि चंदना का ये साड़ी लुक - फोटो : instagram
Surbhi Chandna Saree Look: स्टार प्लस के टीवी सीरियल इश्कबाज 5 से घर-घर में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाने वालीं टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इसी साल अपने बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लिए हैं। सुरभि न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने लुक्स से भी लोगों को इंप्रेस करती रहती हैं। सुरभि का हर लुक काफी खूबसूरत होता है, जिसे देखकर उनके फैंस उनकी काफी तारीफ करते हैं।

हाल ही में सुरभि की छोटी बहन की शादी हुई, जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में सुरभि बला की खूबसूरत लग रहीं हैं। यदि आपके घर में भी कोई शादी-विवाह होने वाला है, तो आप सुरभि के इस लुक से टिप्स लेकर अपने लुक को खास बना सकती हैं। सुरभि का ये लुक नई दुल्हनों के लिए भी काफी सही विकल्प है। 
विज्ञापन

2 of 6
कैसी थी साड़ी - फोटो : instagram
कैसी थी साड़ी

सबसे पहले बात करते हैं एक्ट्रेस की साड़ी की। उनकी ये बनारसी साड़ी रॉयल ब्लू रंग की, जिसे उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया था। इस साड़ी को बांधने में सुरभि की मां ने उनकी मदद की है। साड़ी पर बेहद खूबसूरत सा सिल्वर वर्क था, जो एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। 
विज्ञापन

3 of 6
ज्वेलरी थी खास - फोटो : instagram
ज्वेलरी थी खास

इपनी इस साड़ी लुक को रॉयल बनाने के लिए एक्ट्रेस ने गोल्ड ज्वेलरी कैरी की थी। गले में चोकर और प्यारे से झुमके उनकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रहे थे। इसके साथ उन्होंने गोल्डन कंगन भी पहने थे, जिसकी वजह से उनका लुक प्यारा लग रहा था। 

4 of 6
ग्लॉसी मेकअप ने जीता दिल - फोटो : instagram
ग्लॉसी मेकअप ने जीता दिल

बात करें सुरभि के मेकअप की तो हमेशा की तरह उन्होंने अपने मेकअप को काफी लाइट ही रखा था। आईमेकअप को हाइलाइट रखते हुए उन्होंने ग्लॉसी लिपस्टिक का चयन किया है। विंग्ड आइलाइनर से उनकी आंखें काफी प्यारी दिख रहीं थीं। अपने मेकअप के साथ उन्होंने खूबसूरत सी लाल बिंदी लगाई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
पर्स था खूबसूरत - फोटो : instagram
पर्स था खूबसूरत

सुरभि ने अपने इस साड़ी लुक के साथ एक खूबसूरत सा हैंडबैग भी पकड़ा हुआ था। इस तरह के बैग्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इस पर पर्ल का काम था, जो उनकी साड़ी से मैच कर रहा था। ऐसे बैग्स भले ही काफी महंगे आते हैं, लेकिन इसकी वजह से लुक एलिगेंट दिखने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पति ने लगाया गजरा - फोटो : instagram
पति ने लगाया गजरा

इस पूरे लुक में सबसे खास एक्ट्रेस की हेयर स्टाइल थी। उन्होंने अपने बालों में मेसी बन बनाया था। इस बन में जो प्यारा का गजरा लगा है, वो उनके पति करण ने लगाया था। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरों के कैप्शन में दी है। इस पूरे लुक से टिप्स लेकर आप अपने घर की शादी के लिए भी तैयार हो सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें