Chhath Puja Trendy Hairstyles With Saree: उत्तर भारत में छठ पूजा का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दौरान महिलाओं के सोलह श्रृंगार की खास रौनक देखने को मिलती है। साड़ी, सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां और खूबसूरत मेकअप के साथ महिलाएं पारंपरिक लुक में नजर आती हैं। हालांकि, इस पूरे लुक में हेयरस्टाइल भी अहम भूमिका निभाता है।
कई बार घाट पर चलने वाली हवा या अर्घ्य देते समय बालों का बिखरना परेशानी का कारण बन जाता है। ऐसे में महिलाएं चाहती हैं कि उनका हेयरस्टाइल ऐसा हो, जो देखने में खूबसूरत होने के साथ लंबे समय तक टिका भी रहे। खासकर अर्घ्य देते समय बाल चेहरे पर न आएं और जूड़ा या चोटी भी आसानी से न खुले। अगर आप भी छठ पूजा पर अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे खूबसूरत हेयरस्टाइल्स के बारे में, जिन्हें आप इस मौके पर साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं।