फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि की पूजा में दिखाना है सादगी भरा अंदाज तो इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार

Tue, 09 Apr 2024 07:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बेस्ट लुक्स के बारे में बताएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप भी नवरात्रि में खास दिख सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
चैत्र नवरात्रि - फोटो : instagram
हर साल की तरह इस साल भी चैत्र नवरात्रि का इंतजार लोग सालभर से कर रहे हैं। माता रानी के ये नौ दिन साल के सबसे पवित्र दिन माने जाते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में लोग सच्चे मन से माता रानी की पूजा-अर्चना करते है और व्रत-उपवास रखते हैं।

मान्यता है कि, जो कोई सच्चे मन से मां दुर्गा की अराधना करता है, तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। इन्हीं दिनों से शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है। चैत्र नवरात्रि के दिनों में जगह-जगह पंडाल लगाए जाते हैं, जिसमें तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन पंडालों में धूमधाम से मां दुर्गा की अराधना की जाती है।

कहा जाता है कि महिलाओं को माता रानी की पूजा में अच्छे से सजकर ही जाना चाहिए। ऐसे में हर महिला खूब तैयार होकर पूजा में शामिल होने जाती है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप पूजा में जाने के लिए तैयार हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
चैत्र नवरात्रि - फोटो : instagram
हिना खान

अगर पैंट सूट पहनने का सोच रहीं हैं, तो हिना खान के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। एक्ट्रेस की तरह ही नियॉन रंग का सूट पूजा में आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। इसके साथ ही आप चाहें तो बालों में पोनीटेल बनाकर अपना लुक पूरा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
चैत्र नवरात्रि
शिल्पा शेट्टी

अगर कुछ हटकर पहनने का शौक है तो इस तरह से कलरफुल शरारा सूट आप कैरी कर सकती हैं। ये देखने में कमाल का लगता है। इसके साथ ही आप चाहें तो बालों में परांदा लगाकर चोटी बना सकती है। 

4 of 6
चैत्र नवरात्रि - फोटो : instagram
मोनालिसा 

अगर कुछ प्लेन कपड़े पहनने का मन है, तो ऐसा सफेद रंग का अनारकली सूट सबसे बेस्ट विकल्प है। इसके साथ आप अगर कलरफुल दुपट्टा कैरी करेंगी, तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
चैत्र नवरात्रि - फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी

अगर आपको दुपट्टे वाले सूट समझ नहीं आते तो इस तरह का शरारा और कुर्ता एक बेहतर विकल्प है। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें और कानों में झुमके जरूर पहनें। इसी से आपका लुक पूरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चैत्र नवरात्रि - फोटो : instagram
हेमा मालिनी 

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी खूबसूरती के मामले में आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। उनका हर अंदाज बेहद खूबसूरत होता है। अगर आप सिल्क की साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। उनके पास साड़ियों का बेहद ही खूबसूरत कलेक्शन है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें