फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes Beautiful Photos: कांस से अदिति राव हैदरी का लुक आया सामने, क्लासी अंदाज में लगीं खूबसूरत

Mon, 23 May 2022 03:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
aditi rao hydari - फोटो : instagram
कांस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सुंदरियों का जलवा कायम है। पहले ही दिन से ज्यूरी मेबंर बन दीपिका पादुकोण ने वाहवाही बटोरी। तो वहीं ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के आगे हर कोई फीका दिखा। कांस के रेड कार्पेट पर हर दिन बॉलीवुड हसीनाओं की खूबसूरती का जलवा देखने को मिला। वहीं इस लिस्ट में एक और नाम जुड गया है। अदिति राव हैदरी का, जिन्होंने कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट से लेकर पार्टी तक में अपना खूबसूरत और क्लासी अंदाज पेश किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
aditi rao haydari - फोटो : instagram
भारतीय डिजाइन सब्यसाची की साड़ी और गाउन में रेडी अदिति राव हैदरी बेहद खूबसूरत नजर आईं। अदिति राव हैदरी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिसमे वो काले रंग के फ्लोर लेंथ गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। सब्यसाची के कलेक्शन से लिया गया ये गाउन अदिति ने बेहद खूबसूरती से स्टाइल किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
aditi rao hydari - फोटो : instagram
ब्लैक कलर के इस फ्लोर लेंथ गाउन पर थ्रेड वर्क किया गया था। जो इस गाउन को डेलिकेट लुक दे रहा था। शियर फैब्रिक के ऊपर थ्रेड से फ्लोरल डिजाइन बनाई गई थी। जिसके नीचे न्यूड शेड के फैब्रिक को जोड़ा गया था। जो इस गाउऩ को बोल्ड इल्यूशन दे रहा था। वहीं फुल लेंथ और जूल नेकलाइन के साथ कमर पर सब्यसाची के लोगो वाली ब्लैक कलर की मैचिंग की बेल्ट लगाई गई थी। जो अदिति के स्लिम वेस्ट को डिफाइन कर रही थी। 

4 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : social media
वहीं बात करें मेकअप की तो इस गाउन को मेकअप से बिल्कुल शाही अंदाज दिया गया है। सिर पर गुलाबी रंग का बैंडेना लगाए अदिति ने माथे पर छोटी सी लाल बिंदी भी लगा रखी है। वहीं पिंक लिपस्टिक के साथ आंखों की लोअर लैशलाइन को ब्राउन काजल का टच दिया गया है। जिससे उनका लुक बिल्कुल ही अलग दिख रहा है। वहीं सेंटर पार्टेड हेयर को स्लीक बन में बांधा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aditi rao hydari - फोटो : instagram
गोल्डन हूप्स के साथ अदिति का ये लुक बेहद शानदार दिख रहा है। वहीं कांस के दूसरे लुक में अदिति ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई सफेद रंग की साड़ी पहन रखी है। जो उन्हें बिल्कुल रॉयल लुक दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें