फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2025: श्लोक लिखा केप पहनकर रेड कारपेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय बच्चन, देखकर थम गईं लोगों की नजरें

Fri, 23 May 2025 11:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aishwarya Rai Bachchan Second Red Carpet Look: विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय का जब दूसरे दिन कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर उतरीं तो लोग एक बार फिर से उन्हें देखते रह गए। 
विज्ञापन
1 of 6
संस्कृत का श्लोक लिखा केप पहनकर रेड कारपेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय - फोटो : instagram-Gaurav Gupta
Aishwarya Rai Bachchan Second Red Carpet Look: ऐश्वर्या राय जब से फ्रांस के कान शहर में पहुंची हैं, तब से हर कोई बस उनके रेड कारपेट लुक का इंतजार कर रहा है। इसी बीच बीती शाम वो काफी अलग अंदाज में रेड कारपेट पर उतरीं। जहां एक तरफ पहले दिन उन्होंने साड़ी पहनकर भारतीय सभ्यता को विदेश की धरती पर प्रस्तुत किया, वहीं दूसरे दिन उनका अंदाज काफी अलग रहा।

अपने दूसरे कान लुक को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने गाउन पहना था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। जैसे ही वो रेड कारपेट पर उतरीं, तो सारे कैमरे मानों उन्हीं की तरफ मुड़ गए। हर कोई बस ऐश्वर्या की एक तस्वीर लेने की कोशिश में लग गया। उनका ये आउटफिट भले ही वेस्टर्न था, लेकिन इस में भी उन्होंने भारतीय टच दिया था। आइए आपको भी उनके इस खास लुक की खासियत बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
aishwarya rai bachchan - फोटो : instagram-Gaurav Gupta
कैसा था आउटफिट ?

ऐश्वर्या राय बच्चन के इस खूबसूरत से आउटफिट को मशहूर डिजाइन गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया था। ब्लैक रंग के फिटेड गाउन में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उनके इस गाउन को बेहद ही खूबसूरती के साथ हाथों से कढ़ाई कर सजाया गया है। कढ़ाई के साथ-साथ इसपर चांदी, सोने, चारकोल से भी काम किया गया था। इसकी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए गाउन पर माइक्रो ग्लास क्रिस्टल्स का प्रयोग किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
aishwarya rai bachchan - फोटो : instagram-Gaurav Gupta
केप थी बेहद खास

अपने इस वेस्टर्न गाउन के साथ उन्होंने एक सिल्वर रंग की केप एड की थी। वेस्टर्न गाउन के साथ बनारसी ब्रोकेड केप,  देखने में कमाल की लग रही थी। इस केप पर भगवद गीता का संस्कृत श्लोक ''कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि'' अंकित था। इसका अर्थ है कि तुम्हारा अधिकार केवल कर्म करने में है, फलों में कभी नहीं। अतः कर्मों के फल के लिए मत काम करो और न ही अपनी कर्महीनता में आसक्त हो।"
 

4 of 6
ज्वेलरी थी काफी हल्की - फोटो : instagram-Gaurav Gupta
ज्वेलरी थी काफी हल्की

अपने लुक को हाइलाइट करने के लिए उन्होंने ज्वेलरी काफी हल्की पहनी थी। कानों में डायमंड ईयररिंग्स, और उंगलियों में डायमंड की अंगूठियां उनके लुक में चार चांद लगा रहीं थीं। उन्होंने इसके अलावा कोई भी ज्वेलरी कैरी नहीं की थी, जिस कारण उनका आउटफिट कापी हाईलाइट हो रहा था। 
विज्ञापन

5 of 6
मेकअप और हेयरस्टाइल भी लगी प्यारी - फोटो : instagram
मेकअप और हेयरस्टाइल भी लगी प्यारी

अब बात करें उनके मेकअप और हेयर स्टाइल की तो अपने इस लुक के साथ उन्होंने मिडिल पार्टीशन न करते हुए बालों में साइड पार्टिशन किया था। इसके साथ बालों में सॉफ्ट कर्ल प्यारे लग रहे थे। आईलैशेज पर मस्कारा लगाकर उन्होंने आंखों को और खूबसूरत बनाया था। साथ ही में हमेशा की तरह एक बार फिर से बोल्ड रेड लिप्स में उन्होंने लोगों का दिल जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पहला लुक था ऐसा - फोटो : instagram-Manish Malhotra
पहला लुक था ऐसा

बात करें उनके पहले लुक की तो अपने पहले रेड कारपेट लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई बनारसी साड़ी पहनी थी। इसके साथ टिश्यू टुपट्टा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। उनकी इस साड़ी पर सोने-चांदी का काम था, जो उनके लुक को भव्य बना रहा था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें