फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Prints For Summer: गर्मी के मौसम में खूब जचते हैं इन प्रिंट्स के कपड़े, कलेक्शन में कर लें शामिल

Fri, 23 May 2025 09:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Prints For Summer Season: यदि आप गर्मी के मौसम में भी कंफर्टेबल रहना चाहते हैं, तो खास प्रिंट के कपड़ों को अपने कलेक्शन में शामिल कर लें। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी के मौसम में खूब जचते हैं इन प्रिंट्स के कपड़े - फोटो : Adobe stock
Best Prints For Summer Season: गर्मियों का मौसम आते ही लोग इस सोच में पड़ जाते हैं कि वो कैसे कपड़े पहनें, जिसे पहनकर उनका लुक भी स्टाइलिश लगे और गर्मी भी न लगे। ऐसे में इस मौसम में ज्यादातर सभी को कॉटन, लिनेन और शिफॉन फैब्रिक के कपड़े पहनना पसंद आता है। पर, इन फैब्रिक में ज्यादा स्टाइलिश कपड़े ढूंढ पाना एक कठिन काम होता है।

इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे प्रिंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको आप गर्मी के मौसम में कैरी कर सकते हैं। ये प्रिंट्स गर्मियों के हिसाब से हल्के कपड़ों पर ही डिजाइन किए जाते हैं। तो यदि अब आप शॉपिंग करने जा रहे हैं, तो फटाफट से इन प्रिंट्स को भी खरीदकर रख लें।
विज्ञापन

2 of 6
फ्लोरल प्रिंट - फोटो : instagram
फ्लोरल प्रिंट

गर्मी का मौसम ऐसे कपड़े पहनने का होता है, जो देखने में आंखों को भी राहत पहुंचाएं। ऐसे में फ्लोरल प्रिट से बेहतर आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकता। ज्यादातर फ्लोरल प्रिंट के कपड़े काफी हल्के रंगों में ही होते हैं, जो देखने में काफी प्यारे लगते हैं। इस मौसम में फ्लोरल कुर्तियां, मैक्सी ड्रेस या स्कर्ट्स बहुत अच्छे लगते हैं। लड़के भी फ्लोरल शर्ट कैरी कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
टाई एंड डाई प्रिंट - फोटो : instagram
टाई एंड डाई प्रिंट

ये प्रिंट ज्यादातर शिफॉन फैब्रिक के कपड़ों पर ही होता है। इसलिए आप इसे गर्मी के मौसम में भी कैरी कर सकते हैं। शिफॉन के साथ-साथ कॉटन और लिनेन फैब्रिक के कपड़े पर भी ये प्रिंट काफी कमाल का लगता है। महिलाएं इस फैब्रिक की साड़ी काफी मन से पहनती हैं, वहीं लड़कों पर इस प्रिंट के कुर्ते खूब जचते हैं। 

 

4 of 6
ब्लॉक प्रिंट्स - फोटो : instagram
ब्लॉक प्रिंट्स

आजकल ब्लॉक प्रिंट्स के सूट और कुर्ते काफी कमाल के लगते हैं। ब्लॉक प्रिंट्स ज्यादातर काफी हल्के फैब्रिक जैसे कि कॉटन और लिनेन पर किया जाता है, जिस वजह से ये देखने में भी काफी खूबसूरत लगते हैं। गर्मियों में हल्के कपड़े पर ब्लॉक प्रिंट्स देखने में भी काफई खूबसूरत लगते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
एनीमल प्रिंट्स - फोटो : instagram
एनीमल प्रिंट्स 

इस प्रिंट के कपड़े ज्यादातर महिलाओं को ही पहनना पसंद होता है। हल्के टोन में मिलने वाले ऐसे एनिमल प्रिंट के कपड़े आपको स्टाइलिश भी दिखाएंगे और साथ ही में इसे कैरी करके आप कंफर्टेबल भी रहेंगे। इसलिए अपने कलेक्शन में इसको भी अवश्य ही शामिल कर लें। चीता, जेब्रा, स्नेक स्किन प्रिंट की ड्रेस आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रॉपिकल प्रिंट्स - फोटो : instagram
ट्रॉपिकल प्रिंट्स

इस प्रिंट में पेड़-पौधे, फूल और जानवरों के चित्र बने होते हैं। ऐसे में आप यदि इसे गर्मियों में पहनेंगे तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। खास बात ये है कि ये प्रिंट भी हल्के कपड़े पर ही किए जाते हैं। ऐसे में इसे आप गर्मी के मौसम में आसानी से कैरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें