फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2024: अदिति से लेकर उर्वशी रौतेला तक, कान फिल्म फेस्टिवल में इन हसीनाओं के लुक्स रहे सबसे बेस्ट

Sun, 26 May 2024 10:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल 14 से 25 मई तक फ्रांस में चले कान फिल्म फेस्टिवल में भारत की कई हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा। इनमे कई एक्ट्रेस के लुक्स इतने खूबसूरत थे कि लोग उसे देखते रह गए। 
विज्ञापन
1 of 6
कान फिल्म फेस्टिवल में इन हसीनाओं के लुक्स रहे सबसे बेस्ट - फोटो : instagram
Cannes 2024: और इसी के साथ 25 मई को फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल का समापन हो गया। इसकी शुरुआत इसी महीने 14 मई को हुई थी। इस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए कई देशों के दिग्गज सितारे फ्रांस पहुंचे थे। विदेशों के साथ-साथ भारत के भी कई जाने-माने चेहरे कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंचे थे। इस दौरान कान के रेड कार्पेट पर कोई कलरफुल तो कोई सटल लुक में नजर आ रहा है।
 
रेड कार्पेट पर उतरने वाली कई हसीनाओं के लुक्स को तो लोगों ने ट्रोल किया लेकिन कई लुक्स ऐसे भी थे, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। इन अभिनेत्रियों में कियारा आडवाणी से लेकर उर्वशी रौतेला और अदिति राव हैदरी का नाम शामिल है। इस हसीनाओं का अंदाज देखकर लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। अब जब फिल्म फेस्टिवल खत्म हो गया है तो चलिए आपको भी कान फिल्म फेस्टिवल में हसीनाओं के बेस्ट लुक्स दिखाते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कान फिल्म फेस्टिवल में इन हसीनाओं के लुक्स रहे सबसे बेस्ट - फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी 

बिब्बो जान बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली अदिति राव हैदरी का रेड कार्पेट लुक लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा। इस दौरान उन्होंने ब्लैक और व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया था। इस गाउन में वो काफी ग्लैमरस लग रहीं थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
कान फिल्म फेस्टिवल में इन हसीनाओं के लुक्स रहे सबसे बेस्ट - फोटो : instagram
उर्वशी रौतेला 

हमेशा की ही तरह एक बार फिर से उर्वशी अपने लुक से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब हुईं। उनका ये लुक सभी लुक्स से हटकर था। इस ऑफ शोल्डर गाउन के साथ एक्ट्रेस ने एक डांसिंग फिश नेकलेस कैरी किया था। इस लुक में उर्वशी बला की खूबसूरत लग रहीं थीं। 

4 of 6
कान फिल्म फेस्टिवल में इन हसीनाओं के लुक्स रहे सबसे बेस्ट - फोटो : instagram
जैकलीन फर्नांडीज

अपने ग्लैमरस अंदाज से हमेशा लोगों को अपना दीवाना बनाने वालीं जैकलीन फर्नांडीज के लुक को देखकर लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। इस दौरान उन्होंने शॉर्ट ड्रेस के साथ एक लंबा श्रग कैरी किया था। खुले बाल एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
कान फिल्म फेस्टिवल में इन हसीनाओं के लुक्स रहे सबसे बेस्ट - फोटो : instagram
सुनंदा शर्मा

पंजाब सिंगर और अभिनेत्री सुनंदा शर्मा ने कान के रेड कार्पेट पर पंजाबी संस्कृति को दिखाया था। वो इस दौरान खूबसूरत सा सूट पहनकर पहुंची थीं। इस सूट के साथ उन्होंने ज्वेलरी भी काफी पारंपरिक कैरी की थी। उनका ये लुक हर भारतीय ने बेहद पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कान फिल्म फेस्टिवल में इन हसीनाओं के लुक्स रहे सबसे बेस्ट - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी

बॉलीवुड की फैशनिस्टा कियारा का अंदाज हमेशा सबसे जुदा रहता है। कान फिल्म फेस्टिवल में भी कियारा काफी खबसूरत लग रहीं थीं। अपने डेब्यू के लिए कियारा ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनका ये अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें