फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: रॉयल लुक के लिए अपनी अलमारी में शामिल करें इन रंगों के कपड़े

Sun, 26 May 2024 08:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप रॉयल लुक कैरी करना चाहती हैं तो अपने कलेक्शन में इन रंगों के कपड़ों को जरूर शामिल करें। ये आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 8
Fashion Tips - फोटो : instagram
Fashion Tips: जैसे-जैसे साल बदलते हैं, उसी हिसाब से फैशन भी बदलता रहता है। ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी उन लोगों के सामने आ खड़ी होती है जो हमेशा ट्रेंड के हिसाब से ही कपड़े पहनते हैं। चाहे पार्टी हो या फिर ऑफिस जाना हो, उनका अंदाज हमेशा हटकर ही होता है।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं और आपको कंफ्यूजन है कि किन रंगों के कपड़े आपको रॉयल लुक देंगे तो ये लेख आपके लिए है। आज के लेख में हम आपको बताएंगे, किस तरह से कपड़ों के पैटर्न के साथ-साथ आपको उनके रंगों पर भी खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप अपने कपड़े के रंगों का ध्यान रखेंगी तो आपका लुक हमेशा क्लासी और रॉयल दिखेगा।

दरअसल, कुछ रंग ऐसे होते हैं जो देखने में ही काफी क्लासी लगते हैं और उन्हें पहनकर लुक काफी रॉयल दिखता है। ऐसे में अगर आप भी रॉयल लुक कैरी करना चाहती हैं तो अपने कलेक्शन में इन रंगों के कपड़ों को जरूर शामिल करें। ये आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
Fashion Tips - फोटो : instagram
पेस्टल रंग

इस तरह की साड़ियां आजकल काफी चलन में हैं। अगर बात करें पेस्टल रंगों की तो ये रंग पहनकर आप अपना रॉयल अंदाज दिखा सकती हैं। पेस्टल रंग में आपको सूट से लेकर साड़ी तक आसानी से मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 8
Fashion Tips
रॉयल ब्लू

ये एक ऐसा रंग है, जो हर किसी पर जचता है। ऐसे में इसका ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। यही वजह है कि हर किसी को रॉयल ब्लू रंग का आउटफिट पसंद आता है। अगर आपके पास इस रंग के कपड़े नहीं हैं, तो आज ही इसे अपने कलेक्शन में शामिल करें। 

4 of 8
Fashion Tips - फोटो : instagram
एमरॉल्ड ग्रीन

हरे रंग का ये शेड काफी डार्क होता है। ज्यादातर लोग इसे शादी-विवाह के समय पहनना पसंद करते हैं। इस रंग के साथ लाइट मेकअप भी क्लासी लगता है। 
विज्ञापन

5 of 8
Fashion Tips - फोटो : instagram
पर्पल

वैसे तो आजकल पर्पल के कई शेड ट्रेंड में हैं, लेकिन आप इस तरह का डीप पर्पल अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। ये आपको क्लासी लुक देने का काम करता है। 
विज्ञापन

6 of 8
Fashion Tips - फोटो : instagram
मैटेलिक रंग

अगर आपको कुछ हटकर पहनना पसंद है तो आप गोल्ड, कॉपर, सिल्वर रंग के जैसे मैटेलिक रंग के आउटफिट तैयार करवा सकती हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Fashion Tips - फोटो : instagram
ब्लैक रंग

अगर बात करें काले रंग की तो ये रंग तो एवरग्रीन है। आप इसे ऑफिस से लेकर क्लब तक में पहनकर धमाल मचा सकती हैं। शादी के दिन भी ये रंग काफी रॉयल लुक देता है। 
विज्ञापन

8 of 8
Fashion Tips - फोटो : instagram
व्हाइट रंग

चाहे कितने भी रंग-बिरंगे कपड़े पहन लो, लेकिन अगर बात सफेद रंग की आती है, तो इसका लुक अलग ही देखने को मिलता है। ऐसे में आप इस रंग का कम से कम एक आउटफिट अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें