फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2023 : हाथ से बुना गाउन पहन कर रेड कारपेट पर उतरीं मानुषी छिल्लर, ड्रेस को बनाने में लगे थे 800 घंटे

Fri, 19 May 2023 12:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने जो गाउन पहना था, वो बेहद ही खास था। उसे बनाने में 800 घंटे लगे थे। 
विज्ञापन
1 of 5
Manushi Chhillar - फोटो : instagram
Cannes 2023 :  हर साल कान फिल्म फेस्टिवल में स्टार्स रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आते हैं। इस साल फ्रांस के कोस्टल एरिया फ्रेंच रिवेरा में 76वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। जिसमें शिरकत करने के लिए देश-विदेश से नामचीन सितारे वहां पहुंचे हैं। कई भारतीय सितारों ने भी इस बार कान में डेब्यू किया है। मृणाल ठाकुर, सारा अली खान के अलावा कान में डेब्यू करने वाले कलाकारों में एक नया नाम और शामिल हुआ है और वो है मानुषी छिल्लर का।

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने भी इस बार कान में डेब्यू किया है। अपने डेब्यू के पहले दिन जिस लुक में वो लोगों के सामने आईं वो बेहद खूबसूरत था। व्हाइट रंग के गाउन में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। पूर्व मिस वर्ल्ड का गाउन बेहद खास था, जिसके बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Manushi Chhillar - फोटो : instagram
डेब्यू लुक था बेहद खास 

जानकारी के मुताबिक, इस साल कान फेस्टिवल 16 मई से शुरू हुआ है जोकि 27 मई तक चलने वाला है। हाल ही में इसमें शिरकत करने के लिए पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी पहुंची थी। इस बार ही मानुषी ने कान के रेड कारपेट पर डेब्यू किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Manushi Chhillar - फोटो : instagram
कैसा था लुक ?

अगर बात करें एक्ट्रेस के लुक की तो उन्होंने 'Fovari' ब्रांड का सफेद रंग का ऑफ शॉल्डर गाउन कैरी किया था। इस गाउन में वो किसी परी से कम नहीं लग रहीं थीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि ये कोई आम गाउन नहीं है। इसे हाथों से बुना गया है। 

4 of 5
Manushi Chhillar - फोटो : instagram
बुनने में लगे 800 घंटे

वीडियो में ये बताया गया है कि, इस व्हाइट गाउन को इटालियन सिल्क और ट्यूल की 100 लेयर्स से बनाया था। एक्ट्रेस के इस गाउन को लोगों ने हाथ से बुना था। बेहद नाजुकता से तैयार की गई इस ड्रेस को बनाने में डिजाइनर को पूरे 800 घंटे लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manushi Chhillar - फोटो : instagram
कैसा था मेकअप ?

अगर बात करें एक्ट्रेस के मेकअप की तो उन्होंने इस लुक के साथ बेहद मिनिमल मेकअप कैरी किया था। वहीं इस व्हाइट कलर के गाउन के साथ ग्रीन डायमंड का नेकपीस भी पहना था, जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें