फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट के लहंगे को पहन इतरा रही ये दुल्हन, तस्वीरों में दिख रही बेहद खूबसूरत

Wed, 11 Mar 2020 12:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
अपनी शादी में खूब सारा श्रंगार करना और एक से बढ़कर एक खूबसूरत कपड़े पहनना हर लड़की का सपना है। इस सपने में पंख तब और लग जाते हैं जब ये लड़कियां बॉलीवुड हीरोइनों को खूबसूरत लहंगे में देखती हैं। शादी नजदीक आते ही लड़कियां चाहती हैं कि वो भी इन एक्ट्रेसेज जैसे तैयार हो। हांलाकि बहुत कम लड़कियों के सपने पूरे होते हैं और वो बॉलीवुड हसीनाओं के जैसे तैयार हो पाती हैं। मशहूर डिजाइनर  सब्यसाची के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर एक ऐसी ही दुल्हन की तस्वीरें शेयर की गई हैं जिसने हूबहू आलिया भट्ट का लहंगा पहना है। 


 
विज्ञापन

2 of 6
alia bhatt - फोटो : instagram
सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में रणबीर कपूर के हाथों में हाथ डाले आलिया भट्ट ने लाइम ग्रीन रंग के लहंगे में एंट्री ली थी। आलिया ने इस खूबसूरत लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत मेअकप किया था। वहीं साथ में खुले बाल, मांग टीका, चोकर नेकपीस और साइड में कंधे पर रखे खुले दुपट्टे के साथ आलिया तैयार थीं। आलिया का यहीं लुक इस दुल्हन को इतना पसंद आया कि उनसे लाल रंग को छोड़ अपनी शादी में लाइम ग्रीन रंग का लहंगा चुना। 


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : instagram
थाईलैंड में शादी रचाने वाली अदिति कौल ने आलिया भट्ट के लहंगे को कॉपी किया था। फर्क था तो बस उनके ब्लाउज के डिजाइन में, जो कि वी नेक था जबकि आलिया ने बोट नेक के ब्लाउज को कैरी किया था। वहीं ज्वैलरी में भी थोड़ा फर्क था। हांलाकि इसके अलावा लहंगे से लेकर दुपट्टे तक की एंब्रायडरी बिल्कुल हूबहू थी। 
 



 

4 of 6
- फोटो : instagram
सब्यसाची ने इस दुल्हन के लहंगे को हूबहू आलिया जैसा लहंगा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कपड़े के रंग से लेकर एंब्रायडरी तक में वहीं बारीकी दिखाई गई है। ब्लाउज की डिजाइन को छोड़ दिया जाए तो आलिया और अदिति के लहंगे में फर्क करना मुश्किल होगा।



 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : instagram
सब्यसाची इस समय बॉलीवुड से लेकर आम लड़की के भी पसंदीदा डिजाइनर बने हुए हैं। साड़ी हो या सूट, लहंगा हो या अनारकली सब्यासाची के डिजाइन किए ड्रेसेज पहन लगभग हर अभिनेत्री इतराती है। क्योंकि ये खूबसूरत वियर इन हीरोइनों की खूबसूरती में चार चांद जो लगाते हैं और उन्हें स्टाइलिश भी बनाते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : instagram
ये पहला मौका नहीं है जब सब्यसाची के इस डिजाइनर लहंगे को पहना गया है। इससे पहले आलिया भट्ट के इस खूबसूरत लहंगे को दुल्हनों ने अपने मेंहदी और संगीत में भी पहना है। रियल ब्राइड प्रेक्षा ने अपने मेंहदी में हूबहू आलिया के जैसे लहंगा पहना था। इस लहंगे के साथ ब्लाउज की डिजाइन भी बिल्कुल हूबहू रखी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें