फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन का चुलबुला अंदाज आया नजर, खूबसूरत लहंगे में फैंस के साथ खेली होली

Wed, 11 Mar 2020 11:29 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : Amar Ujala
जैकलीन फर्नांडीज बेहद खूबसूरत है। साथ ही उनका स्टाइल सेंस भी कमाल का है। अक्सर ही वो अपने वेस्टर्न ड्रेस के साथ ग्लैमरस अंदाज में नजर आ जाती हैं। पिछले दिनों ईशा अबानी की पार्टी में फ्लोरल स्कर्ट और क्रॉप टॉप में होली खेलने पहुंची जैकलीन एक बार फिर अपने एथिनिक वियर से तारीफें बटोर रहीं हैं। इस बार भी उनका एथिनिक लुक बेहद उम्दा था। होली की पार्टी में फैंस के साथ पूरी मस्ती करते हुए उन्होंने रंगों को खेला। सफेद रंग के लहंगे में पार्टी में पहुंची जैकलीन का खूबसूरत अंदाज देख आप भी उनकी खूबसूरती के फैन हो जाएंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : Amar Ujala
सफेद रंग के लहंगे में होली की पार्टी में पहुंची जैकलीन नेचुरल खूबसूरत नजर आ रही थीं। सफेद रंग का लहंगा जिस पर लाल बूटी से काम हुआ था। वहीं ब्लाउज में खूबसूरत लाल और हरे रंग की कढ़ाई की गई थी। जबकि लाइनिंग वाले प्रिंट की चुनरी इस लहंगे को कंप्लीट करती नजर आ रही थी।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
इस खूबसूरत सिंपल सी ड्रेस में चार चांद लगाया कमर के पास लगी हैवी लटकन ने और मैचिंग पाउच वाले पर्स ने। जैकलीन इस होली पार्टी में रंगों के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं।


 

4 of 5
Jacqueline Fernandez - फोटो : Amar Ujala
इस श्रीलंकाई सुंदरी ने होली की पार्टी के लिए मिनिमल मेकअप किया था। जबकि बालों को साइड पार्टीशन के साथ खुले छोड़ रखे थे। ईयररिंग और हाथों में एक्सेसरीज पहने जैकलीन बला की खूबसूरत नजर आ रहीं थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jacqueline Fernandez - फोटो : Amar Ujala
बता दे कि पिछले दिनों ही जैकलीन का एक वीडियो एलबम रिलीज हुआ है। जिसमें उनके साथ बिग बॉस के कंटेस्टेंट आसिम रियाज भी है। हांलाकि उनके इस गाने को बहुत ही कम लोगों ने पसंद किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें