फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridal Makeup: दुल्हनों को पसंद आएंगे ये मेकअप लुक्स, शादी को खास बनाने के लिए आप भी जानें क्या है ट्रेंड में

Thu, 10 Aug 2023 04:45 PM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप अपनी शादी के दिन को खास बनाना चाहती हैं तो चलन के हिसाब से मेकअप कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
bride makeup looks - फोटो : instagram
Bridal Makeup: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। अपनी शादी के लिए दुल्हनें काफी पहले से शादी की तैयारियां शुरू कर देती हैं। चाहे दुल्हन का लहंगा हो या फिर ज्वेलरी, सभी चीजों को काफी जांच-परख के खरीदा जाता है। इसके साथ होने वाली दुल्हन के लिए सबसे अहम होता है उसका ब्राइडल मेकअप। इसके बारे में भी काफी समय पहले सोचना पड़ता है।

दरअसल, ब्राइडल मेकअप की वजह से ही दुल्हनों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं, लेकिन अगर ये स्किन के या ट्रेंड के हिसाब से ना हो तो इससे आपको लुक भी खराब हो सकता है। ऐसे में आज हमको कुछ ऐसे ब्राइडल लुक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अभिनेत्रियों तक ने अपनी शादी के दिन कैरी किया है। ऐसे में अगर आप अपनी शादी के दिन को खास बनाना चाहती हैं तो चलन के हिसाब से मेकअप कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : instagram
ड्यूई स्किन एंड न्यूड टोन्स

अगर आप आइवरी या पेस्टल रंग का लहंगा खरीद रही हैं तो अपने मेकअप को सटल न्यूड शिमरी आईशैडो, क्रीमी न्यूड ब्लश और न्यूड हाईड्रेटिंग लिप्स के साथ पेयर करें। 
विज्ञापन

3 of 7
Sonam kapoor - फोटो : instagram
टिंटेड रेड लिप्स

लगभग सभी दुल्हनों को लाल लहंगे के साथ ये लुक काफी पसंद आता है। इसके लिए आपको होंठों पर लाल लिप टिंट की मदद से लिपस्टिक लगानी है, क्योंकि ये नेचुरल लुक देती है। इसके साथ ही लुक को छोटे विंग्ड लाइनर, फ्लश्ड चीक्स और ग्रूम्ड ब्रोज़ के साथ पेयर करें।

4 of 7
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
हालो स्मोकी आई

अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो हालो स्मोकी आई मेकअप आपके लिए परेफेक्ट है। इसके लिए आपको बस ब्लैक शैडो को आंखों के इनर और आउटर कॉर्नर्स पर अप्लाई करना है। जब आई मेकअप डार्क है तो बाकि मेकअप को हल्का रखना ही बेहतर रहता है।
विज्ञापन

5 of 7
रिया कपूर - फोटो : Social Media
शार्प ब्लैक विंग्ड लाइनर

अगर आपको आई मेकअप ज्यादा पसंद है तो आप कैट आई के स्टाइल में शार्प ब्लैक विंग्ड लाइनर लगा सकती हैं। इसके साथ आपको काफी लाइट मेकअप की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
anushka virat wedding - फोटो : twitter
सॉफ्ट पिंक मेकअप

अगर आप पेस्टल पिंक रंग का लहंगा खरीदने का सोच रही हैं तो अपनी शादी के दिन इसी तरह का सॉफ्ट पिंक मेकअप कराएं। ये आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
katrina wedding pics - फोटो : katrinakaif Verified/insta
ग्लास स्किन बेस एंड कोल रिम्ड आईज मेकअप

ज्यादातर दुल्हनों को ऐसा मेकअप पसंद आता है। ये के-ब्यूटी का सबसे फेमस स्टाइल है। इसमें आंखों के मेकअप को कोल्ड रखा जाता है। इसके साथ ही क्रीमी हाईलाइटर चीकबोन्स पर लगाया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें