फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridal fashion: नई दुल्हन अपने पास जरूर रखें इस तरह के फुटवियर, हर लुक के साथ लगेंगे कमाल

Sun, 28 Apr 2024 09:13 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी शादी होने वाली है, तो अपने कलेक्शन में पांच तरह के फुटवियर को शामिल करके इन्हें अपने साथ ससुराल लेकर जाएं। 
विज्ञापन
1 of 6
दुल्हन के फुटवियर - फोटो : instagram
हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन काफी अहम होता है। शादी के बाद से उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। रहने वाले घर के साथ-साथ लड़की के खाने-पीने और रहन-सहन में भी काफी बदलाव आता है।

लड़कियां अपनी शादी के वक्त काफी नर्वस महसूस करती हैं, ऐसे में उनके घरवाले इस बात का पूरा ध्यान रखते कि शादी में हर एक चीज लड़की की पसंद की हो, ताकि वो खुश रहे। इसी के चलते हर लड़की अपनी शादी से पहले काफी तैयारी करती है। वो अपनी शादी के जोड़े से लेकर शादी के बाद पहनने वाले परिधानों को काफी बारीकी से पसंद करती है।

अगर आपकी शादी भी जल्द होने वाली है, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फुटवियर के बारे में बताएंगे, जो हर नई दुल्हन के पास होना बेहद जरूरी होता है। ये सभी फुटवियर ना सिर्फ आरामदायक होते हैं, बल्कि साथ में ये हर लुक के साथ कमाल के लगते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
दुल्हन के फुटवियर - फोटो : social media
कोल्हापुरी चप्पल

शादी के बाद कई तरह की रस्में होती हैं, जिसमें नई दुल्हन को शामिल होना ही पड़ता है। इसके साथ ही रिश्तेदारों के यहां भी जाना पड़ता है। ऐसे में कोल्हापुरी चप्पल आपके पास जरूर होनी चाहिए। ये काफी आरामदायक होती है। खास बात ये है, कि इसे उतारने के लिए आपको हाथ का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
दुल्हन के फुटवियर
मोजरी

शादी के बाद अगर आप सूट पहनेंगी तो इसके साथ मोजरी देखने में कमाल की लगेगी। ये काफी आरामदायक भी होती हैं। ऐसे में आप इसे अपने साथ जरूर रखें। खास बात ये है मोजरी ज्यादा महंगी नहीं आती हैं तो आप एक से ज्यादा जोड़ी मोजरी अपने साथ रख सकती हैं। 

4 of 6
दुल्हन के फुटवियर - फोटो : instagram
पैंसिल हील्स

बहुत सी लड़कियों को हर आउटफिट में ग्लैमरस दिखना होता है। ऐसे में पैंसिल हील्स इसमें आपकी मदद कर सकती है। वेस्टर्न के साथ-साथ आप इसे एथनिक के साथ भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
दुल्हन के फुटवियर - फोटो : instagram
स्टिलेटोज

अगर आपको क्लासी लुक पसंद है, तो इस तरह की स्टिलेटोज अपने कलेक्शन में शामिल जरूर करें। ये साड़ी के अलावा सूट और वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी काफी क्लासी लुक देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुल्हन के फुटवियर - फोटो : insatgram
वेजेस

वेजेस खरीदते वक्त देख लें कि इसमें इलास्टिक ना लगी हो, ताकि इसे पहनने और उतारने के लिए आपको हाथ की जरूरत नहीं पड़े। हील्स वाली वेजेस पहनने में भी काफी आरामदायक होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें