फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arti Singh Wedding: बैचलर पार्टी से लेकर फेरों तक, शादी के हर लुक में खूबसूरत दिखीं आरती सिंह

Fri, 26 Apr 2024 01:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

25 अप्रैल को टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए। शादी की हर रस्म में उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। 
विज्ञापन
1 of 7
Arti Singh Wedding - फोटो : instagram
Arti Singh Wedding: लंबे इंतजार के बाद सुपरस्टार गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह 25 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने देर रात अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए। एक्ट्रेस की शादी में कई बड़े सितारों ने शिरकत की। दिग्गज अभिनेता गोविंदा भी अपनी भांजी की खुशियों में शरीक हुए। कई दिनों से आरती की शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

बैचलर पार्टी से लेकर अपने फेरों तक में आरती बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। अपनी शादी में आरती ने पेस्टल रंग को छोड़कर लाल रंग का ब्राइडल लहंगा पहना। शादी में आरती के दूल्हे राजा दीपक भी किसी राजकुमार से कम नहीं दिख रहे हैं। दोनों के चेहरे की खुशी साफ बता रही है कि वो इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अगर आपने आरती के सभी लुक्स नहीं देखें हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़िए। 
विज्ञापन

2 of 7
Arti Singh Wedding - फोटो : instagram
शादी के लिए चुना लाल लहंगा

जहां एक तरफ अभिनेत्रियां अपनी शादी में पेस्टल लहंगे को चुन रहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ आरती ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग का लहंगा कैरी किया था। उनके इस लाल लहंगे पर गोल्डन सितारों से हैवी वर्क किया गया था।

अपने इस लाल लहंगा लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में हैवी नेकपीस, कानों में भारी झुमके, माथे पर माथा पट्टी और हाथों में खूबसूरत सा लाल चूड़ा पहना था। उनके चूड़े में गोल्डन रंग के कलीरे भी लगे थे। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया था। 
विज्ञापन

3 of 7
Arti Singh Wedding - फोटो : instagram
फेरों में पहनी साड़ी

एक्ट्रेस ने अपने फेरों के समय लहंगा बदल लिया था। उन्होंने लाल लहंगा हटाकर फेरों में गुलाबी रंग की खूबसूरत सी साड़ी कैरी की थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने पारंपरिक गोल्डन रंग की ज्वेलरी कैरी  की थी। फेरों में आरती काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं। 

4 of 7
Arti Singh Wedding - फोटो : instagram
संगीत में खूबसूरत लुक

एक्ट्रेस ने अपने संगीत में हरे रंग का लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे पर काफी हैवी वर्क था। इसके साथ उन्होंने बालों में पोनीटेल बनाई थी। हाथों में लगी मेहंदी उनके लुक को खूबसूरत बना रही थी। 
विज्ञापन

5 of 7
Arti Singh Wedding - फोटो : instagram
मेहंदी में पहना शरारा

आरती ने अपनी मेहंदी में खूबसूरत सा पर्पल और गोल्डन रंग का शरारा पहना था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी कैरी की थी। इसके साथ ही अपने इस शरारा लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को एक साइड रखा था। माथे पर मांगटीका उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। 
विज्ञापन

6 of 7
Arti Singh Wedding - फोटो : instagram
हल्दी में पहनी स्कर्ट और टॉप

एक्ट्रेस का हल्दी लुक बेहद ही खूबसूरत था। उन्होंने अपनी हल्दी में पीले रंग की खूबसूरत सी स्कर्ट पहनी थी। इसके साथ डीपनेक क्रॉप टॉप उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Arti Singh Wedding - फोटो : instagram

बैचलर पार्टी में दिखा ग्लैमरस लुक

एक्ट्रेस ने अपनी बैचलर पार्टी में ब्लू रंग की शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी। इस वन शोल्डर शॉर्ट ड्रेस में आरती काफी ग्लैमरस दिख रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था, जिस वजह से उनका लुक और प्यारा लग रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें