फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: दुल्हन बनने वाली हैं तो इन माथा पट्टी से मिल सकता खूबसूरत लुक

Sat, 26 Mar 2022 12:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्राइडल माथा पट्टी - फोटो : instagram/theweddingstory_official
शादी को लेकर हर लड़की कई सारी योजनाएं बनाती है। लड़कियां अपनी शादी में सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं। ऐसे में शादी के लिए दुल्हन लहंगे से लेकर ज्वेलरी, एक्सेसरीज और मेकअप सब कुछ लेटेस्ट फैशन का चाहती हैं। लड़कियों के लिए लहंगा सिलेक्ट करना कितना मुश्किल नहीं होता, जितना अपने आउटफिट और लुक को कॉम्प्लिमेंट करती ज्वेलरी को मैच करना होता है। ज्वेलरी लेते समय लड़कियां अक्सर कंफ्यूज हो जाती हैं। खासकर अगर उन्हें हेड ज्वेलरी का चयन करना हो, तो लेटेस्ट ट्रेंड के साथ ही उन्हें उनके फेसकट और लुक के हिसाब से हेड ज्वेलरी का चयन करना पड़ता है। माथा पट्टी या मांग टीका ब्राइडल लुक को पूरा करते हैं। पहले दुल्हन मांग टीका कैरी करती थीं, लेकिन अब माथा पट्टी का फैशन ट्रेंड है। माथा पट्टी दुल्हन की खूबसूरती अधिक निखार देता है। दुल्हन के पास माथा पट्टी और मांग टीका को लेकर कई तरह के विकल्प होते हैं। बाजार में सिंपल माथा पट्टी से लेकर हैवी, ट्रेडिशनल माथा पट्टी और मांग टीका के डिजाइन मिल सकते हैं। अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं और किसी यूनिक व लेटेस्ट माथा पट्टी डिजाइन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काम की है। जानिए किस तरह के माथा पट्टी इन दिनों ट्रेंड में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ब्राइडल माथा पट्टी - फोटो : instagram/weddingwireindia
कुंदन माथा पट्टी

इन दिनों दुल्हन भारी भरकम ब्राइडल लुक के बजाए हल्की ज्वेलरी के साथ सिंपल और क्लासी लुक लेना पसंद करती हैं। इसके लिए आप हल्के माथा पट्टी डिजाइन को अपने ब्राइडल ज्वेलरी में शामिल करें। शादी में दुल्हन हल्के कुंदन माथा पट्टी को कैरी कर सकती हैं। अगर आपका चेहरा छोटा है तो कुंदन की हल्के डिजाइन की माथा पट्टी जचेंगी। खुले बालों या साधारण बन हेयर स्टाइल पर आप इस माथा पट्टी को लगा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ब्राइडल माथा पट्टी - फोटो : instagram/kritisanon
राजपूती माथा पट्टी

राजस्थानी ज्वेलरी बहुत ही आकर्षक लुक देती हैं। ऐसे में अगर शादी में रॉयल लुक चाहती हैं तो राजस्थानी व राजपूती ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। इन दिनों राजपूती माथा पट्टी या बोरला माथा पट्टी ट्रेंड में है। ये देखने में तो सुंदर लगती ही हैं, दुल्हन को रॉयल टच भी देती हैं। इसमें कई सारे डिजाइन का विकल्प भी मिलेगा।

4 of 5
ब्राइडल माथा पट्टी - फोटो : instagram/ajnaajewels
मल्टी लेयर माथा पट्टी

इन दिनों मल्टी लेयर ज्वेलरी का ट्रेंड है। दुल्हन के लुक को अधिक क्लासी बनाने में मल्टी लेयर माथा पट्टी कैरी कर सकती हैं। इन दिनों कुंदन की मल्टी लेयर माथा पट्टी काफी पसंद की जा रही है। ये आपके हेयर स्टाइल को भी कवर कर देती हैं। जिससे आपका हेयर स्टाइल और लुक एलिगेंट दिखता है। मल्टी लेयर माथा पट्टी के साथ आपको ज्यादा हैवी ज्वेलरी कैरी करने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्राइडल माथा पट्टी - फोटो : instagram/deepikapadukone
दक्षिण भारतीय माथा पट्टी

दक्षिण भारतीय ज्वेलरी की पारंपरिक डिजाइन शादी में दुल्हन को एलिगेंट लुक देता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो दक्षिण भारतीय माथा पट्टी को अपने ब्राइडल लुक में चार चांद लगाने के लिए कैरी कर सकती हैं। इस तरह की माथा पट्टी कैरी करें तो मिनिमल मेकअप अप्लाई करे, इससे लुक निखर कर आएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें