बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के पसंदीदा फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को भला कौन नहीं जानता। बॉलीवुड एक्ट्रेस ही नहीं हर दुल्हन अपनी शादी के दिन सब्यसाची द्वारा डिजाइन लहंगा पहनने का सपना देखती है। उनके द्वारा डिजाइन की गई ड्रेसेज को लेकर दीवानगी इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को आराम से मिल जाएगी है। खूबसूरत लहंगों के अलावा सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई ज्वैलरी भी शानदार है। हाल ही में दीपिका से लेकर प्रियंका तक कई एक्ट्रेस अपनी शादी में उनके डिजाइन किए लहंगे और ज्वैलरी पहन चुकी हैं। इसके अलावा भी कई एक्ट्रेस दूसरे फंक्शन पर स्बयसाची की डिजाइन ज्वैलरी में नजर आई हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए 2018 में किन किन सेलेब्स ने सब्यसाची की ज्वैलरी पहन बिखेरे जलवे...
विज्ञापन
2 of 6
ranveer-deepika
बेंगलुरू रिसेप्शन के दौरान दीपिका पादुकोण ने कांजीवरम गोल्डन साड़ी के साथ हैरिटेज ज्वैलरी कैरी की थी। बता दें, दीपिका ने साड़ी के साथ सब्यासाची का रियर कोलंबियाई पन्ना, रोज कट डायमंड चोकर नेकलेस और ईयरिंग्स पहने थे, जो उन्हें रॉयल लुक दे रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
priyanka and deepika
- फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शादी में डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के रेड कलर के लहंगे के साथ हेरिटेज ज्वैलरी पहनी था। इस मुगल स्टाइल ज्वैलरी को तैयार करने के लिए एमरल्ड्स, जापानी से मोती और 22 कैरेटे गोल्ड का इस्तेमाल किया गया।
4 of 6
kangana ranaut
- फोटो : instagram
कंगना रनौत ने ग्रीन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी, जो मशहूर डिजाइनर सब्यासाची के कलेक्शन से है। साड़ी के साथ कंगना ने स्टेटमेंट ईयरिंग्स और नेकलेस पहना जो उन्हें रॉयल लुक दे रहा है। कंगना की ये खूबसूरत ज्वैलरी भी सब्यासाची के कलेक्शन से ही है।
विज्ञापन
5 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन पर आलिया भट्ट ने ग्रीन कलर का सब्यसाची लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने सब्यासाची द्वारा डिजाइन चोकल नेकलेस और मांग टीका लगा रखा था। आलिया का ये लुक लोगों को काफी पसंद आया था।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में करिश्मा कपूर ने सब्यसाची का ग्रीन क्रॉप टॉप और फ्लोरल लहंगा स्कर्ट के साथ उन्ही की डिजाइन की हुई डायमंड व पर्ल चोकर नेकपीस पहना था।