फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celeb Looks: इवेंट के दौरान हसीनाओं ने बिखेरा जलवा, खूबसूरती में एक-दूसरे को टक्कर देती दिखीं अभिनेत्रियां

Thu, 14 Nov 2024 10:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिलायंस के टीरा ब्रांड ने 13 नवंबर, 2024 को मुंबई में अपना पहला फिजिकल स्टोर लॉन्च किया। इस इवेंट में अभिनेत्रियों ने अपना ग्लैमरस लुक दिखाया।
विज्ञापन
1 of 7
इवेंट के दौरान हसीनाओं ने बिखेरा जलवा - फोटो : instagram
Celeb Looks: बॉलीवुड की अभिनेत्रियों हर इवेंट में अपना खूबसूरत और ग्लैमरस अवतार दिखाती हैं। बीती शाम भी एक इवेंट में बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा। दरअसल रिलायंस के ब्रांड टीरा ने बीती शाम मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में अपना लग्जरी फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया।

इस स्टोर की लॉन्चिंग में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी से लेकर ब्रांड की ब्रांड एंबेसेडर कियारा आडवाणी, सुहाना खान और करीना कपूर भी शामिल होने पहुंची। उनके अलावा भी कई एक्ट्रेस भी इस इवेंट में पहुंचीं थीं। इस दौरान सभी का लुक इतना ज्यादा खूबसूरत लग रहा था कि लोग उन पर से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। आइए आपको भी इनके लुक्स दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
करीना कपूर - फोटो : instagram
करीना कपूर 

इस इवेंट में करीना कपूर खान ब्लैक रंग के ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को वेवी स्टाइल में खुला रखा था। गले में हल्का का चोकर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। करीना के इस लुक से लोग नजरें नहीं हटा पा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 7
सुहाना खान - फोटो : instagram
सुहाना खान

इस कार्यक्रम में किंग खान की लाडली यानी कि सुहाना खान नीले रंग के पैंट-कोट में पहुंची। इस आउटफिट में उनका अंदाज काफी क्लासी लग रहा था। सुहाना पर ये रंग काफी खिलकर सामने आ रहा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए सुहाना ने गले में चोकर पहना था, और हाथ में एक बैग कैरी किया था। 

4 of 7
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी

लाल परी बनकर इवेंट में पहुंची कियारा आडवाणी पर से लोग नजरें नहीं हटा पा रहे थे। डीप नेक और फुल स्लीव वाली उनकी इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों में पोनीटेल बनाई थी। अपने इस लुक के साथ उन्होंने चटक लाल रंग की लिपस्टिक भी लगाई थी। 
विज्ञापन

5 of 7
तृप्ति डिमरी - फोटो : instagram
तृप्ति डिमरी

नेशनल क्रश कही जाने वालीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का रेड हॉट लुक देखते बन रहा था। लेदर जैेसी फैब्रिक की बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर तृप्ति ने इवेंट में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया। अपने इस लुक के साथ उन्होंने हाई हील्स पहने थे, जो देखने में प्यारे लग रहे थे। 
विज्ञापन

6 of 7
सोनाली बेंद्रे - फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे

कार्यक्रम में सोनाली बेंद्रे ब्लैक रंग का आउटफिट कैरी करके पहुंचीं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने बालों में बन बनाते हुए अपने कानों में गोल्डन हूप्स पहने थे, जिसकी वजह से उनका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शालिनी पासी - फोटो : instagram
शालिनी पासी

फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स से अपनी पहचान बनाने वाली शालिनी पासी भी इस कार्यक्रम में अपना सा लुक कैरी करके पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने काफी हल्के रंग का आउटफिट पहना था। वो इस आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रहीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें