आज के दौर में भला कौन नहीं चाहता कि वो सबसे अलग और सबसे सुंदर दिखे? वहीं, लड़कियां खुद की ड्रेस को लेकर काफी सोचती हैं, और तब जाकर अपनी ड्रेस का चुनाव करती हैं। लड़कियों के पास कई तरह की ड्रेस होती हैं, जिन्हें वो अलग-अलग समय, अलग-अलग शादियों और अलग-अलग फंक्शन में कैरी करती हैं। लेकिन बात जब साड़ी की आती है, तो फिर बाकी ड्रेस कहीं पीछे छुटती नजर आती हैं। लड़कियां हों या फिर महिलाएं, लगभग हर कोई साड़ी पहनना चाहती हैं। वहीं, ब्लैक साड़ी को महिलाओं की पसंदीदा साड़ी माना जाता है। लेकिन इस साड़ी को कैसे कैरी करना है, इसके बारे में काफी दिक्कत होती है। तो चलिए हम आपको कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों की ब्लैक साड़ी कैरी करने के स्टाइल के बारे में बताते हैं। यकीन मानिए आप इनके टिप्स को फॉलो करके काफी प्यारे तरीके से साड़ी कैरी कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...