फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion: ब्लैक आउटफिट में इन अभिनेत्रियों का दिखा ग्लैमरस लुक, देखें तस्वीरें

Mon, 30 Jan 2023 03:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर हाल ही की बात करें तो जान्हवी कपूर, श्रद्धा कपूर और करीना कपूर खान ने ब्लैक ड्रेस में अपना हॉट अवतार दिखाया है। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
ब्लैक आउटफिट में अभिनेत्रियों का दिखा ग्लैमरस लुक - फोटो : instagram
Black Dress : ब्लैक एक ऐसा रंग है, जिसे किसी भी पार्टी में पहना जा सकता है। अगर बात करें बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तो आए दिन कोई ना कोई अभिनेत्री ब्लैक आउटफिट में अपनी फोटोज शेयर करती है, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी अक्सर ब्लैक आउटफिट में दिख जाती हैं। बात की जाए जान्हवी कपूर, श्रद्धा कपूर और करीना कपूर खान की तो ये तीनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

हाल ही में जान्हवी कपूर, श्रद्धा कपूर और करीना कपूर खान ने ब्लैक ड्रेस में अपना हॉट अवतार दिखाया है। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी हाल ही में किसी तरह की पार्टी में जाने का प्लान बना रही तो इन तीनो अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। इनसे टिप्स लेकर आप भी इनकी तरह जलवा बिखेरने के लिए तैयार है।  
विज्ञापन

2 of 5
बैकलेस ब्लैक में करीना - फोटो : instagram
बैकलेस में करीना

हाल ही में करीना कपूर खान ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। जिसमें वो फुल ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। टर्टल नेक और फुल लेंथ स्ली व वाली इस बैकलेस ड्रेस में करीना काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों में बन बनाया है। वहीं स्ट्रैपी हील्स इसके साथ काफी खूबसूरत लग रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ब्लैक ड्रेस में श्रद्धा का ग्लैमरस लुक - फोटो : instagram
ब्लैक ड्रेस में श्रद्धा का ग्लैमरस लुक 

श्रद्धा कपूर ने एक इवेंट के दौरान स्वीटहार्ट नेकलाइन वाली ड्रेस पहनी थी। जिसमें उनका लुक काफी ग्लैमरस लग रहा था। इस ड्रेस की डिजाइन श्रद्धा को इसमें काफी हॉट दिखा रही थी। लोगों को उनका ये अवतार काफी पसंद आया था।

4 of 5
जान्हवी ने दिखाया बोल्ड अवतार - फोटो : instagram
जान्हवी ने दिखाया बोल्ड अवतार

वैसे तो जान्हवी कपूर अक्सर ही कहर ढाती दिखाई दे जाती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ब्लैक कलर की ड्रेस में मेसी हेयर के साथ उनका ये लुक लोगों को काफी पसंद आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आप भी लें टिप्स - फोटो : instagram
आप भी लें टिप्स

अगर आप भी कहीं पार्टी के लिए या डिनर नाइट पर जा रही हैं तो इन तीनों लुक्स में टिप्स लें सकती हैं। इन लुक्स को कैरी करते समय बस मेकअप का थोड़ा ध्यान रखें, क्योंकि ब्लैक कलर की ड्रेस के साथ फेस के हिसाब से ही मेकअप अच्छा लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें