फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Jewellery : बेहद खास थी अथिया और मसाबा की वेडिंग ज्वेलरी, लोगों को आई पसंद

Sun, 29 Jan 2023 03:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके घर में किसी की शादी होने वाली है तो आप भी दुल्हन की वेडिंग ज्वेलरी के लिए अथिया और मसाबा से टिप्स ले सकती हैं। इससे आपका लुक सिंपल के साथ-साथ रॉयल भी लगेगा। 
विज्ञापन
1 of 5
बेहद खास थी अथिया और मसाबा की वेडिंग ज्वेलरी, - फोटो : instagram
Wedding Jewellery : शादियों का सीजन चल रहा है। जिसके चलते फिल्म जगत में भी कई शादियां हुई हैं। हाल ही में अथिया शेट्टी के साथ केएल राहुल की और मसाबा गुप्ता के साथ सत्यदीप मिश्रा की शादी हुई। अथिया की शादी की तैयारियां तो काफी दिनों से चल रही थीं, पर, मसाबा ने अचानक अपनी शादी की फोटो शेयर करके सभी को चौंका दिया। इन दोनों शादियों में अथिया और मसाबा की वेडिंग ज्वेलरी ने लोगों का ध्यान अपने तरफ खींचा।

शादी के बाद अथिया ने अपने मुहुर्तम रस्म की फोटोज भी शेयर की, जो लोगों को काफी पसंद आईं। वहीं मसाबा की ज्वेलरी उनकी मां नीना गुप्ता के कलेक्शन से ली गई थी। अगर आपके घर में किसी की शादी होने वाली है तो आप भी दुल्हन की वेडिंग ज्वेलरी के लिए अथिया और मसाबा से टिप्स ले सकती हैं। इससे आपका लुक सिंपल के साथ-साथ रॉयल भी लगेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
मुहुर्तम रस्म के लिए पहनी टैम्पल ज्वेलरी - फोटो : instagram
मुहुर्तम रस्म के लिए पहनी टैम्पल ज्वेलरी

23 जनवरी को अथिया शेट्टी ने अपनी मुहुर्तम रस्म के लिए टैम्पल ज्वेलरी पहनी थी। इस ज्वेलरी के साथ उन्होनें साउथ इंडियन लुक लिया था। पिंक कलर के बॉर्डर वाली गोल्डन कांचीपुरम साड़ी में अथिया काफी खूबसूरत लग रही थी। अगर ज्वेलरी की बात करें तो चोकर नेकपीस के साथ मैचिंग के झुमके उन पर काफी सुंदर लग रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
शादी में पहनी थी हेवी ज्वेलरी - फोटो : instagram
शादी में पहनी थी हेवी ज्वेलरी

वहीं अथिया ने अपनी शादी में भी पिंक कलर का लहंगा पहना था। अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट करने के लिए अथिया ने हेवी ज्वैलरी के साथ मेकअप काफी हल्का रखा था। कुंदन की ज्वेलरी उनके वेडिंग लुक को काफी खूबसूरत बना रही थी।

4 of 5
मबासा की ज्वेलरी थी बेहद खास - फोटो : instagram
मबासा की ज्वेलरी थी बेहद खास

मसाबा गुप्ता ने अचानक शादी की फोटोज शेयर करके सबको हैरान कर दिया। अपनी शादी में उन्होंने अपनी मां नीना गुप्ता की ज्वेलरी पहनी थी। जिसमें वो काफी प्यारी लग रही थीं।  शादी पर उन्होंने अपने ब्रांड हाउस ऑफ मसाबा का रानी कोर लहंगा सेट कैरी किया, जो खासतौर पर उनके लिए ही तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आप भी लें टिप्स - फोटो : instagram
आप भी लें टिप्स 

अगर आपके घर में या आपकी खुद की शादी होने वाली है तो आप इन दोनों से टिप्स ले सकती हैं। अगर आप भी मसाबा या अथिया की तरह ज्वेलरी कैरी करेंगी तो लोग आप पर से नजर नहीं हटा पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें