फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2023: ईद पर पहनना है अनारकली सूट तो रखें इन बातों का खास ध्यान

Thu, 29 Jun 2023 09:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप ईद पर अनारकली सूट पहनने का सोच रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 6
Trending Suit - फोटो : instagram
Bakrid 2023: ईद का त्योहार अपने साथ काफी खुशियां लेकर आता है। माह-ए-जिलहिज्ज के चांद का दीदार होने के बाद 29 जून 2023 को ईद उल-अजहा का पर्व मनाया जा रहा है। इसकी तैयारी लोगों ने काफी पहले से शुरू कर दी थी। लोग नए-नए कपड़े खरीदने के लिए बाजार जा रहे हैं। घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जा रहे हैं। महिलाओं की शॉपिंग लगभग पूरी हो ही गई होगी। सभी ने अपनी-अपनी पसंद के हिसाब के ईद के आउटफिट खरीद लिए होंगे।

ईद के लिए अनारकली सूट महिलाओं को काफी पसंद आते हैं। अनारकली सूट हर किसी के शरीर के हिसाब से आते हैं लेकिन फिर भी इन्हें पहनते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। दरअसल, अनारकली सूट आपके लुक को रॉयल बना सकता है पर, अगर आप इसे सही तरीके से कैरी नहीं करेंगी तो ये देखने में अजीब लगेगा। आइए आपको अनारकली सूट कैरी करने का सही तरीका बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
suit - फोटो : instagram
फिटिंग का रखें ध्यान

अनारकली सूट को पहनने से पहले उसकी फिटिंग का खास ध्यान रखें। अगर इसकी फिटिंग परफेक्ट होगी तो आपका लुक भी निखर के आएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
anarkali suit - फोटो : instagram
हैवी दुपट्टे से पूरा होगा लुक

अगर आप प्लेन अनारकली सूट पहन रही हैं और अपने लुक को एक रॉयल टच देना चाहती हैं तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप अनारकली सूट के साथ हैवी दुपट्टा स्टाइल करें।

4 of 6
footwear - फोटो : instagram
 पहनें ऐसे फुटवियर

अनारकली सूट के साथ स्टाइलिश सी हील्स जरूर पहनें। ये आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगा। हील्स आपको लंबा दिखने में मदद करती है, इसके साथ ही हील्स पहन कर महिलाएं स्लिम दिखती हैं। अगर आपको हील्स नहीं पसंद तो प्राथमिकता मोजड़ी को ही दें। 
विज्ञापन

5 of 6
EARRING - फोटो : instagram
खास होने चाहिए ईयररिंग्स

अनारकली सूट के साथ अलग तरह के ईयररिंग्स कैरी करना बेहद जरूरी होता है। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। वैसे अनारकली सूट के साथ झुमका और चांद बालियां काफी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। आप चाहें तो हूप्स भी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्वेलरी - फोटो : Istock
पहने लंबे नेकपीस 

अगर आपके अनारकली सूट के गले पर ज्यादा काम नहीं है तो लंबे नेकपीस अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। खुले गले वाले अनारकली के साथ आप चोकर भी पहन सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें