भूमि पेडनेकर अपनी एक्टिंग के साथ ही ग्लैमरस लुक की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वो अक्सर अपने बोल्ड लुक्स को साझा करती रहती है। जिसे देख फैंस दीवाने हो जाते है और जमकर कमेंट करते हैं। इस बार भी भूमि ने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें फैंस के लिए साझा की है। जिसमे उनका खूबसूरत लुक हर किसी की तारीफ बटोर रहा है। भूमि पेडनेकर का ये लुक इसलिए भी खास है क्योंकि भूमि ने अपना मेकअप खुद से किया है।