फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: पुरानी साड़ी को फिर से करें इस्तेमाल, कम बजट में मिलेगा परफेक्ट लुक

Mon, 14 Nov 2022 12:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पुरानी साड़ी को इस तरह से करें इस्तेमाल - फोटो : instagram
साड़ी ऐसा परिधान है जो किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। सिल्क से लेकर शिफॉन, जॉर्जेट, साड़ियों की बहुत सारी वैराइटी आती है। हर बार किसी खास मौके के लिए नई साड़ी तो आप जरूर खऱीदती होंगी। ऐसे में पुरानी साड़ियां आलमारी में बस यूंही पड़ी रह जाती है। अगर आपकी वॉर्डरोब में भी पुरानी साड़ियों की भरमार है। जिसे आप दोबारा पहनना नहीं चाहती हैं। तो इन साड़ियों को दें नया लुक। जिसे पहनकर आप एक बार फिर से स्टाइलिश दिख सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : instagram
अक्सर ऐसा होता है कि किसी साड़ी को खास मौके पर पहनते हैं तो उसे हर किसी ने देखा होता है। ऐसे में उसे दोबारा पहनने को लेकर दुविधा में रहते हैं। इस तरह की साड़ियों को आप काफी स्मार्टली दोबारा इस्तेमाल में ला सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
red saree - फोटो : instagram
करें साड़ी के बॉर्डर का इस्तेमाल
पुरानी साड़ी का बॉर्डर आप चाहें तो किसी जॉर्जेट या शिफॉन की साड़ी में जोड़कर उसे बिल्कुल नया लुक दे सकती हैं। इससे दो साड़ियों को आप इस्तमाल में लाकर बिल्कुल नई साड़ी तैयार कर सकती हैं। 

4 of 6
latest lehenga choli - फोटो : instagram
लहंगा बनवा लें। 
इन दिनों लहंगे का क्रेज काफी ज्यादा है। पुरानी साड़ी से लहंगा तैयार करवाया जा सकता है। जिसके साथ कंट्रास्ट कलर के ब्लाउज और दुपट्टे को मैच करें। ये काफी खूबसूरत लुक देगा और कम खर्च में आपका लहंगा भी बनकर तैयार हो जाएगा। इन दिनों तो प्रिटेंड लहंगे का भी ट्रेंड है तो आप किसी पुरानी प्रिंटेड साड़ी से भी लहंगा तैयार करवाकर खूबसूरत लुक पा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
साड़ी से लहंगा - फोटो : instagram/parihoonnmain
दुपट्टा
आप चाहें तो पुरानी साड़ी को दुपट्टे में बदलवाकर कुर्ते के साथ मैच कर सकती हैं। इन दिनों प्लेन कुर्ते के साथ डिजाइन वाले दुपट्टे काफी पसंद किए जा रहे हैं। खासतौर पर सिल्क के दुपट्टे काफी खूबसूरत लगते हैं। तो किसी पुरानी सिल्क की साड़ी को आप दुपट्टे के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृति सेनन - फोटो : social media
बनवा लें गाउन
पुरानी साड़ी से आप टेलर की मदद से गाउन या अनारकली कुर्ता भी बनवा सकती हैं। ये बिल्कुल नया लुक देगा और पुरानी साड़ी का भी इस्तेमाल हो जाएगा।
तो अगर आपकी वॉर्डरोब में भी काफी सारी पुरानी साड़ियां रखी हैं। तो काफी स्मार्टली आप इसे इस्तेमाल में ला सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें