भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म दम लगा के हइसा से की थी। आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहीं भूमि ने पहली ही फिल्म के बाद अपने लुक में इतना बदलाव कर लिया था कि फैंस ये देख हैरान रह गए थे। टॉयलेट-एक प्रेम कथा, पति, पत्नि और वो जैसी फिल्मों में भूमि ने एक्टिंग से भी सबको हैरान कर दिया था। दरअसल, पहली फिल्म में भूमि ने एक मोटी महिला का किरदार निभाया था। जिसके बाद उन्होने अपने वजन को इतनी तेजी से कम किया कि सब हैरान रह गए थे। तो आगे की स्लाइड में देखें भूमि के अबतक के बेस्ट लुक।