फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण बिना हाई हील्स भी दिखती हैं ग्लैमरस, ये तस्वीरें हैं गवाह

Fri, 17 Jul 2020 03:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की लंबी अभिनेत्रियों में शामिल हैं। जो अपने लुक्स और स्टाइल से हर किसी को इंप्रेस कर लेती है। भले ही वो हाई हील्स में अक्सर नजर आती हों। लेकिन अगर वो कंफर्ट के लिए फ्लैट्स चुनती हैं तो भी उनका लुक कमाल दिखता है। अगर आप सोचती हैं कि स्टाइलिश लुक के लिए हाई हील्स पहनना बहुत जरूरी है तो दीपिका की इन तस्वीरों को जरूर देखें। जिसमें वो कंफर्टेबली फ्लैट्स के साथ भी कुछ कम स्टाइलिश नहीं लग रही हैं। तो आगे की स्लाइ़ड में देखें तस्वीरें।

 
विज्ञापन

2 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
कभी जींस संग हाई हील्स के कांबो में नजर आई दीपिका इस व्हाइट स्वीटशर्ट और कंफर्टेबल जींस संग व्हाइट स्नीकर में कुछ कम स्टाइलिश नहीं लग रही हैं। 



 
विज्ञापन

3 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण इस येलो चिकनकारी शरारे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस कुर्ते और शरारे के साथ मैच की गई मोजरी लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी है। तो अगली बार ट्रेडिशनल शरारा पैंट के साथ आप भी कुछ इस तरह का लुक ट्राई कर सकती हैं।

 

4 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
पैंट-सूट के साथ चंकी स्नीकर, आप सोच रहे होंगी कि ये कैसा कांबिनेशन है। लेकन दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर में उनका स्टाइल हर किसी की बोलती बंद करने के लिए काफी है। इस लुक में भी दीपिका फैंस की तारीफें लूटने में कामयाब हुई थीं।

 
विज्ञापन

5 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
व्हाइट ओवरसाइज शर्ट और साइकिलिंग शार्ट्स संग शूज पहन दीपिका ने पूरी महफिल की लाइमलाइट चुरा ली थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
वहीं दीपिका इस बोहेमियन लुक में भी कमाल लग रही हैं। व्हाइट टॉप और शार्ट्स के साथ प्वॉइंटेड स्टड फ्लैट्स में मिसेज सिंह कुछ कम स्टाइलिश नहीं लग रही हैं। तो अगली बार अगर कंफर्टेबली ग्लैमरस दिखने की चाह रखती हैं तो एक बार दीपिका के इन लुक्स को जरूर याद करिएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें