फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2021: इस भाई दूज बहनें लगाएं ये पांच आसान मेहंदी डिजाइन

Sat, 06 Nov 2021 12:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भाई दूज 2021 मेहंदी डिजाइन - फोटो : pixabay

दिवाली के पांच दिनों के पर्व का आखिरी दिन भाई बहनों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन भाई दूज मनाया जाता है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाईयों के लिए पूजा करती हैं। फिर उन्हें टीका लगाकर लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें तोहफे देते हैं। इस साल भाई दूज 6 नवंबर को है। भाई दूज के लिए बहनें काफी उत्साहित होती हैं। रक्षा बंधन के बाद ये दूसरा ऐसा त्योहार होता है, जो भाई बहन के रिश्ते का पर्व होता है। बहनें अच्छे अच्छे कपड़े पहन कर संज संवर कर भाई के लिए पूजा में बैठती हैं। आप भी भाई दूज का पर्व मनाने वाली हैं तो अपने स्टाइल को थोड़ा निखारें। इसके लिए भाई दूज के दिन बहनें अगर पारंपरिक तरीके से तैयार होंगी तो अधिक सुंदर लगेंगी। अब जब आप ट्रेडिशनल लुक को अपना रही हैं तो मेहंदी लगाना भी बनता है। मेहंदी लड़कियों के हाथों की शोभा को और अधिक बढ़ा देती है। आप भी इस भाई दूज पर मेहंदी लगाने वाली हैं तो ये कुछ आसान सी मेहंदी डिजाइन हैं, जिन्हें आप अपने हाथों पर सजा सकती हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए भाई दूज स्पेशल मेहंदी की डिजाइन। 

 

विज्ञापन

2 of 6
भाई दूज 2021 मेहंदी डिजाइन - फोटो : pixabay
भाई दूज में लड़कियां अपने पारंपरिक लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए कुछ इस डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं। इससे आपका हाथ भरा भरा लगेगा। इस डिजाइन को बनाने के लिए गोल आकार में बेल वाली डिजाइन को एड किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
भाई दूज 2021 मेहंदी डिजाइन - फोटो : pixabay
आज कल जोधा स्टाइल डिजाइन लड़कियों की पहली पसंद है। इसमें गोलाकार डिजाइन बनाई जाती है। उंगलियों को भरकर आप हाथों को आकर्षक बना सकते हैं। 

4 of 6
भाई दूज 2021 मेहंदी डिजाइन - फोटो : pixabay
अगर आप हाथ भर कर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह की भरवा डिजाइन बना सकती हैं। इसमें पहले बड़े आकार की डिजाइन से हाथ भर लें फिर अंदर बारीक मेहंदी डिजाइन से आउटलाइन को भर लें। 
विज्ञापन

5 of 6
भाई दूज 2021 मेहंदी डिजाइन - फोटो : pixabay
बेल या शेडड मेहंदी डिजाइन भी ट्रेंड में है। इसे बनाने आसान भी होता है और रंग आने के बाद इसकी खूबसूरती भी अधिक लगती है। इस तरह की डिजाइन पारंपरिक कपड़ों और वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़ों पर मैच करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाई दूज 2021 मेहंदी डिजाइन - फोटो : Istock
भाई दूज के मौके पर बहनें अरेबिक स्टाइल की ये मेहंदी डिजाइन को भी अपने हाथों में रचा सकती हैं। आप स्ट्रैपी कुर्ता, शरारा आदि पर इस तरह की मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें