फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइनों जैसा परफेक्ट दिखना है तो आलमारी में रखें ये पांच तरह की साड़ी, हमेशा दिखेंगी फैशनेबल

Wed, 25 Nov 2020 09:57 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
organza saree - फोटो : instagram
साड़ी भले ही पारंपरिक परिधान हो लेकिन ये हर मौके पर फिट बैठता है। फिर वो चाहे कॉकटेल पार्टी का मौका हो या फिर किसी शादी का फंक्शन। बस आपको सही मौके के लिए सही तरीके की साड़ी का चयन करना आना चाहिए। अगर आप चाहती हैं कि बिना ज्यादा खर्च के हर मौके पर परफेक्ट लुक में दिखा जाए तो आलमारी में इन पांच तरह की साड़ियों का कलेक्शन जरूर शामिल करें। आगे की स्लाइड में जानिए वो कौन सी है खास साड़ियां।
विज्ञापन

2 of 6
saree - फोटो : instagram
कॉटन की साड़ी
गर्मी के मौसम में तो कॉटन की साड़ियों का लुक्स बेस्ट होता है। फिर वो चाहे ऑफिस जाने के लिए हो या फिर घर के किसी छोटे-मोटे फंक्शन के लिए। सभी महिलाओं के एक-दो शानदार कॉटन की साड़ी जरूर आलमारी में रखनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
saree - फोटो : instagram
सिल्क की साड़ी
किसी भी खास मौके पर जाने के लिए आपके पास एक ट्रेडिशनल सिल्क की साड़ी जरूर होनी चाहिए। फिर वो चाहे कांजीवरम हो या चंदेरी। अपनी पसंद के मुताबिक एक सिल्क की साड़ी को अपनी आलमारी में जरूर जगह दीजिए। वैसे भी सिल्क की साड़ियों में बहुत तरह की वैराइटी शामिल होती हैं। जिसमें बनारसी से लेकर कांजीवरम और चंदेरी जैसी किस्म शामिल हैं। आप इन्हें किसी भी मौके पर आसानी से कैरी कर सकती हैं। ये आपको भीड़ में हटके लुक देंगी।

4 of 6
saree - फोटो : instagram
जॉर्जेट या शिफॉन की साड़ी
अगर आप चाहती हैं कि साड़ी में ग्लैमरस के साथ कंफर्टेबल भी दिखें तो एक पतली सी खूबसूरत शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी को आलमारी में जगह दीजिए। मौका कोई भी हो आप अपने खास अंदाज से इस साड़ी को पहन चार चांद लगा देंगी।
विज्ञापन

5 of 6
saree - फोटो : instagram
पेस्टल साड़ी
लाइट फैब्रिक, कलर और रॉयल लुक वाली साड़ी भी आपकी आलमारी में जरूर होनी चाहिए। जिसे आप बिना सोचे किसी भी जगह पर आसानी से पहन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
saree - फोटो : instagram
लहंगा या गाउन साड़ी
अगर आप किसी मौके के लिए बिना समय गंवाए तैयार होना चाहती है। लेकिन ट्रेडिशनल लुक में तो एक लहंगा या गाउन साड़ी को जरूर साथ रखिए। ये आपके लुक को हमेशा खूबसूरत दिखाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें