फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2025: मम्मी के पैरों में खूब जचेंगी ऐसी पायलें, देखें लेटेस्ट डिजाइन

Sat, 10 May 2025 07:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिलाओं को पायल पहनने का काफी शौक होता है। ऐसे में आप अपनी मम्मी को मदर्स डे के दिन पायल तोहफे में दे सकती हैं। यहां हम आपको उसके लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
मम्मी के पैरों में खूब जचेंगी ऐसी पायलें - फोटो : Adobe stock
Mothers Day 2025: मदर्स डे का दिन सिर्फ अपनी मम्मी को तोहफे देने का दिन नहीं है, बल्कि इस दिन आप अपनी मम्मी को उनके खास होने का एहसास भी करा सकते हैं। ये दिन हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। ऐसे में इस साल मदर्स डे 11 मई को मनाया जाएगा।

यदि आप इस दिन अपनी मम्मी को कुछ अलग तोहफा देना चाहते हैं तो उन्हें चांदी की पायल पहनाएं। चांदी की पायल एक तरह की इन्वेस्टमेंट भी है। ऐसे में अपनी मम्मी को लेटेस्ट डिजाइन की पायल तोहफे में दें। यहां हम आपको चांदी की पायलों की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

यदि आप पायल खरीदने का प्लान कर रही हैं तो ये एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। ऐसी पायलों में छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं, जो देखने में कमाल के होते हैं। तो यदि आपकी मम्मी को बजने वाली पायल पसंद है तो इस डिजाइन का चयन करें। इसे देखकर वो अवश्य ही खुश होंगी। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

यदि मम्मी जी के लिए स्लीक सी डिजाइन की पायल खरीदनी है तो ऐसी डिजाइन का चयन करें। ऐसी कुंदन वाली पायल आपकी मम्मी के पैरोंं की खूबसूरती बढ़ाने का काम करेगी। ऐसी डिजाइन में भी घुंघरू लगे होते हैं, ताकि ये देखने में और भी प्यारी लगे। 

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

यदि बिना बजने वाली पायल खरीदने का प्लान कर रही हैं तो ये डिजाइन एक बेहतर विकल्प है। इसमें एक भी घुंघरू नहीं लगा है, जिससे इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथा डिजाइन - फोटो : instagram
चौथा डिजाइन

ये रंग-बिरंगी वाली डिजाइन आपकी मम्मी को खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। जिन महिलाओं को कलरफुल चीजें पसंद हैं, उनके लिए ये अच्छा विकल्प है। ऐसे में आप ऐसी सिंपल सी पायल लेकर उसे अपनी मम्मी को तोहफे में दें। 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

ज्यादातर महिलाओं को पायल भारी ही पसंद होती है। ऐसे में आप अपनी मम्मी के लिए भी ऐसी ही भारी सी पायल खरीदें। ऐसी भारी पायल भले ही मम्मी हर रोज नहीं पहनें, लेकिन इसे वो जब भी पहनेंगी तो आपको याद करके खुश होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठवीं डिजाइन - फोटो : instagram
छठवीं डिजाइन

लटकन वाली ऐसी पायल भी आप मम्मी के लिए खरीद सकती हैं। इसमें लगे हुए घुंघरू की वजह इसका लुक और प्यारा लग रहा है। ऐसी पायल कम से कम 250 ग्राम चांदी में बनेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें