फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vat Savitri Vrat 2025: शादी के बाद है पहला वट सावित्री व्रत तो अभी से अपने लिए खरीद लें ऐसी साड़ी

Fri, 09 May 2025 05:42 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार वट सावित्रि की पूजा के लिए अभी से साड़ी खरीदकर रख लें। यहां हम आपको ऐसी साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आजकल ट्रेंड में हैं।
विज्ञापन
1 of 7
शादी के बाद है पहला वट सावित्री व्रत तो अभी से अपने लिए खरीद लें ऐसी साड़ी - फोटो : instagram
Vat Savitri Vrat 2025: भारतीय महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए साल में कई व्रत रखती हैं, जिसमें हर व्रत का अपना अलग महत्व होता है। अब जब कुछ ही दिनों में वट सावित्री व्रत आने वाला है, तो महिलाओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी होगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं।

ये दिन सुहाग का होता है, ऐसे में हर महिला इस दिन पूजा के वक्त खूब सजती और संवरती है। ऐसे में नयी-नयी साड़ी खरीदना तो बनता है। यदि आप भी इस बार वट सावित्री व्रत के लिए नयी साड़ी खरीदने का प्लान कर रही हैं, तो पहले ये जान लें कि आज-कल क्या-क्या ट्रेंड में है। हम आपको यहां बताएंगे कि कैसी साड़ियां आज-कल चलन में हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
लाल सिल्क साड़ी - फोटो : instagram
लाल सिल्क साड़ी

वट सावित्री व्रत का दिन मौका सुहागिनों के लिए सबसे खास होता है, ऐसे में इस दिन सुहागिनों का सबसे खास रंग पहनें। ऐसे में लाल रंग की सिल्क की साड़ी से बेहतर आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकता। लाल रंग की सिल्क बनारसी या फिर कांजीवरम सिल्क फैब्रिक की साड़ी आपको त्योहार के दिन सबसे खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
चंदेरी प्रिंट साड़ी - फोटो : instagram
चंदेरी प्रिंट साड़ी

कुछ अलग लेकिन ट्रेडिशनल पहनने का विचार कर रहीं हैं तो इससे बेहतर विकल्प कुछ हो नहीं सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ अपने लिए चंदेरी प्रिंट की हरी साड़ी खरीदनी है। सिर्फ हरा रंग नहीं पसंद तो लाल और हरे रंग के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी खरीदकर त्योहार के दिन अपना जलवा दिखाएं।  

4 of 7
घरचोला साड़ी - फोटो : instagram
घरचोला साड़ी

सीधे पल्लु की साड़ी पहनने का विचार कर रही हैं तो घरचोला साड़ी खरीदकर अपने कलेक्शन में शामिल करें। ये साड़ी सालों-साल चलती है। इसे खरीद रही हैं तो इसके साथ ही एक्सेसरीज एकदम एथनिक टाइप की ही लें। क्योंकि ये साड़ी काफी एथनिक वाइब देती है। 
विज्ञापन

5 of 7
गोल्डन साड़ी - फोटो : instagram
गोल्डन साड़ी

यदि आपको अपना गोल्डन चार्म दिखाना है तो अपने लिए ऐसी ही प्लेन गोल्डन साड़ी खरीदकर तैयार करा लें। गोल्डन रंग की साड़ी हर मौके पर कमाल की लगती है। इसे आप बाद में किसी शादी-विवाह में भी कैरी कर सकती हैं। तो बिना देर किए अपने लिए खरीद लें गोल्डन साड़ी।
विज्ञापन

6 of 7
शिफॉन में दिखाएं स्टाइलिश अंदाज - फोटो : Instagram
शिफॉन में दिखाएं स्टाइलिश अंदाज

कुछ अलग अंदाज और तरीके से साड़ी कैरी करनी है तो शिफॉन फैब्रिक से बेहतर साड़ी नहीं हो सकती। अभी जब गर्मी का मौसम भी चल रहा है तो शिफॉन फैब्रिक की साड़ी में स्टाइलिश अंदाज दिखाएं। इसे आप बेल्ट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नेट साड़ी - फोटो : instagram
नेट साड़ी

गर्मी के मौसम में आप ऐसी नेट फैब्रिक की साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करे, ताकि आपका अंदाज ग्लैमरस भी लगे। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें और कानों में ईयररिंग्स पहनें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें