Summer Fashion: हर कोई मौसम के हिसाब के अपने कपड़ों का चयन करता है। किस मौसम में कौन से फैब्रिक के कपड़े पहनने हैं, इस बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए ये ज्यादातर लोगों के लिए बड़ा सवाल होता है। आपके इसी सवाल का जवाब आज हम देंगे।
यहां हम आपको बताएंगे कि गर्मी के मौसम में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए। खास हल्के रंगों के कपड़े आपके शरीर के तापमान को मैंटेन करके रखते हैं। ऐसे में यदि आप खास रंगों के कपड़े गर्मी के मौसम में पहनेंगे तो आपके शरीर को भी गर्मी से राहत मिलेगी।