फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyanka Tripathi की तरह दिखना है खूबसूरत तो अपनाएं ये 3 ब्यूटी स्टेप्स

Thu, 14 Dec 2017 02:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी जगत में अपनी अदाकारी से लाखों दिलों को अपना बनाने वाली Divyanka Tripathi Dahiya खूबसूरत दमकती स्किन की मल्लिका हैं। उम्र में 32 का शतक लगा चुकी दिव्यांका ग्लोइंग स्किन के मामले में आज भी कई बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती नजर आती हैं।

आइए जानते हैं हुस्न की ये मल्लिका मेकअप के कौन से वो 3 स्टेप का जादू चलाकर खुद को इतना मेंटेन रखती हैं। 

पढ़ें- शादी में दुल्हन अपना रहीं अनुष्का जैसा लुक, कम मेकअप और हैवी ज्वैलरी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
divyanka tripathi
अगर जल्द ही आप किसी वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बनने वाली हैं तो Divyanka की तरह मिनिमल मेकअप लुक अपनाकर गॉर्जियस लग सकती हैं। खास बात यह है कि आप ये लुक कुछ ही स्टेप्स और घर में मौजूद प्रोडक्ट्स का उपयोग करके पा सकती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
सबसे पहले चेहरे को धोकर अच्छी तरह से मॉइश्चराइजर लगा लें। इसके बाद फाउंडेशन या BB क्रीम का इस्तेमाल करें। अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक थोड़ा ग्लोइंग लगे, तो इसके लिए इल्यूमिनेटिंग फाउंडेशन अप्लाई करें। अगर स्किन ऑयली है, तो उस पर मैट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें।

इसके बाद स्पंज से इसे अच्छी तरह चेहरे और गर्दन पर लगा लें। यदि आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स या पिंपल्स हैं तो उन्हें छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

4 of 6
आई मेकअप
आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सबसे पहले आईलिड्स को अच्छी तरह पोंछने के बाद शिमरी आई शैडो पूरी आईलिड्स पर लगा लें। इसके बाद विंग्ड लाइनर लगाने के बाद मस्कारा लगाना बिल्कुल न भूलें।
विज्ञापन

5 of 6
गालों पर हल्का ब्लश
आई मेकअप करने के बाद अपने गालों पर हल्का ब्लश लगाकर आखिर में ब्राइट पिंक या रेड लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को कम्प्लीट करें। चेहरे का मेकअप करने के बाद ये बिल्कुल न सोचें कि आपका मेकअप मेकअप पूरा हो चूका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
​आईब्रोज
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में आपकी आईब्रोज का भी पूरा योगदान होता है। अपनी आईब्रोज को हैवी लुक देने के लिए उन पर डार्क ब्राउन पेंसिल से अच्छी शेप दें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें