फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर के इन अंगों की साफ-सफाई करते वक्त कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां

Fri, 03 May 2019 09:44 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
waxing
स्वस्थ रहने के लिए शरीर के हर हिस्से की अच्छे से साफ-सफाई करना बहुत जरूरी है। इसके लिए हम सभी रोजाना नहाते हैं। बावजूद इसके शरीर के कुछ ऐसे हिस्से हैं, जिन्हें हम सही से साफ नहीं करते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें नहाते समय आप आखिर क्या गलतियां कर रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 5
face wash
फेसवॉश
दिन में तीन से चार बार हम अपना चेहरा धोते ही हैं, लेकिन उसमें भी आप एक गलती करते हैं। आपने देखा होगा रात को सोने से पहले चेहरा साफ करने के लिए जोर दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोकर उठने के बाद चेहरा धोना ज्यादा जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात-भर में तकिये के बैक्टीरिया हमारी स्किन में ट्रांसफर हो जाते हैं, जिस वजह से स्किन ब्रेकआउट्स और स्किन डैमेज जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
teeth
दांत
आप कितनी अच्छी लिपस्टिक लगा लें, लेकिन अगर आपके दांत पीले या गंदे हैं तो आपका सारा इम्प्रेशन खराब हो जाएगा। दरअसल, ज्यादातर लोग सही से ब्रश करना ही नहीं जानते हैं। दांतों को सही तरीके से साफ करने के लिए ब्रश को 45 डिग्री के ऐंगल पर पकड़ें और सर्कुलर मोशन में हल्के हाथ से साफ करें। ब्रश करने के बाद टंग को साफ करना न भूलें।

4 of 5
belly
बैली बटन
नहाते समय बहुत सारे लोग बैली बटन को साफ करना भूल जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि शरीर के इस हिस्से पर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया होने की संभावना होती है। बैली बटन साफ करने के लिए कॉटन बड का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ds - फोटो : getty images
हेयर
हेयरवॉश करते समय ज्यादातर लोग जो गलती करते हैं वो यह कि उनके सिर से शैंपू और कंडिशनर पूरी तरह नहीं निकल पाता। लंबे बाल वाली लड़कियां स्कैल्प को अच्छे से साफ करें। शैंपू लगाने के बाद शॉवर या टैप के नीचे तेज धार से शैंपू साफ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें