फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकिनी वैक्सिंग कराने से पहले जरूर जान लें ये बातें, लड़कियों को हो सकती हैं ये समस्याएं

Thu, 02 May 2019 10:12 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
rica waxing
शरीर से अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए सबसे ज्यादा लड़कियां वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। इस प्रक्रिया में लड़कियों को बहुत दर्द से गुजना पड़ता है, लेकिन इसके परिणाम दर्द के एहसास को कम कर देते हैं। अगर आप भी बिकिनी वैक्स कराती हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। बिकिनी वैक्सिंग करवाने के लिए आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
waxing
कभी भी पीरियड्स के समय बिकिनी वैक्स कराने की गलती न करें। पीरियड्स के समय में आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव होती है तो इस वक्त अपने दिमाग में इसका ख्याल तक नहीं आने दें। 
विज्ञापन

3 of 7
waxing
जब आप वैक्स कराते हैं, जिस जिस जगह पर वैक्स होती हैं वहां की स्किन खिंचती है और दर्द होता है। बिकिनी वैक्स के दौरान इस दर्द से बचने के लिए आप नम्बिंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4 of 7
rica waxing
अगर आप वैक्सिंग के दौरान होने वाले दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं तो आप वैक्सिंग से पहले 1-2 एडविल टेबलेट्स ले सकती हैं। इससे आपको दर्द नहीं होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
rica waxing
बिकिनी वैक्स कराने जाते वक्त हाइजीन का भी खास ख्याल रखें। अगर पार्लर में किसी और के लिए इस्तेमाल की गई वैक्स का बचा हुआ हिस्सा आपके लिए इस्तेमाल हो रहा है तो ऐसी जगह वैक्स न कराएं। ऐसे में इन्फेक्शन होने की संभावना ज्यादा होती है।
विज्ञापन

6 of 7
tea bag
वैक्सिंग कराने के बाद होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक इस्तेमाल किये गए टी बैग को वैक्स की गई जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको तुरंत आराम मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ice cube - फोटो : getty
वैक्सिंग के बाद अगर आप जलन महसूस कर रही हैं तो इस जलन को शांत करने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं। बर्फ के कुछ टुकड़े लेकर उन्हें एक कपड़े में बांध कर वैक्स की गई जगह पर लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें