आज के दौर में सबसे बड़ा चैलेंज है खुद को स्वस्थ रखना, क्योंकि जिस तरह से बीमारियां सामने आ रही हैं। ऐसे में हर किसी को अपने स्वास्थ्य की चिंता लगी रहती है। इसलिए जरूरी है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा खानपान लिया जाए, एक अच्छी डाइट फॉलो की जाए और एक अच्छी दिनचर्या को अपनाकर भी आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। लेकिन इन सबके साथ ही सबसे जरूरी है कि योग किया जाए, क्योंकि योग हमारे तन-मन को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है। यही नहीं, आजकल देखा जा रहा है कि लोग अपने चेहरे पर होने वाले फेस डबल चिन की समस्या से भी जूझ रहे हैं, जिसके लिए लोग काफी कुछ करते हैं, लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ फेस योग करें, ताकि इससे आपके चेहरे की चर्बी कम हो सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।