Skin Care After Age Of 30: हर समय त्वचा खिली-खिली और जंवा दिखे ये जरूरी नहीं है, क्योंकि समय के साथ-साथ स्किन में काफी बदलाव होते हैं। खासतौर पर जब उम्र 30 के आस-पास होती है तो हार्मोन्स के बदलाव की वजह से त्वचा भी काफी डल होने लगती है। इस उम्र के बाद स्किन पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। यही कारण है कि समय से पहले ही आप बूढ़ी नजर आने लगती हैं।
ऐसे में त्वचा का सही से ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। यदि आपकी उम्र भी 30 के आस-पास है तो कुछ खास कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। ऐसा करने पर आपकी स्किन जंवा दिखेगी। तो आइए बिना देर किए आपको इन पांच स्किन केयर प्रोडक्ट के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सनस्क्रीन
- फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन
आज के समय में सनस्क्रीन हर किसी के पास होनी ही चाहिए। खासतौर पर जिन लोगों की उम्र 30 के आस-पास है, उन्हें तो हर दो से तीन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सूरज की किरणें स्किन को सबसे ज्यादा डैमेज करती हैं, जिससे झुर्रियां और पिग्मेंटेशन जल्दी आने लगती हैं। इसे खरीदते समय ध्यान रखें कि ये सनस्क्रीन कम से कम 50 एसपीएफ वाली होनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
विटामिन C सीरम
- फोटो : Adobe stock
विटामिन C सीरम
ये स्किन की कई परेशानियों न सिर्फ कम करता है, बल्कि जड़ से भी खत्म करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा के दाग-धब्बे कम होते हैं। तो अपने डेली रूटीन में विटामिन सी का सीरम इस्तेमाल करें। इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी बाद में न हो। इस्तेमाल के लिए हर सुबह क्लीनजिंग के बाद और मॉइस्चराइज़र से पहले सीरम की 2-3 बूंद लगाएं।
4 of 6
नाइट क्रीम
- फोटो : Adobe stock
नाइट क्रीम
हर किसी के लिए नाइट क्रीम काफी जरूरी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात के समय में त्वचा खुद को हील करती है, जिससे स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती हैं। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से त्वचा पर नाइट क्रीम अप्लाई करेंगी तो इस कारण आपकी त्वचा पर ये ज्यादा असर करेगी और दिक्कतों को दूर करेगी।
विज्ञापन
5 of 6
हायालूरॉनिक एसिड वाला मॉइस्चराइजर
- फोटो : Adobe stock
हायालूरॉनिक एसिड वाला मॉइस्चराइजर
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो आज के समय में मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल न करता हो। पर, अगर आप 30 की उम्र में हायालूरॉनिक एसिड वाला मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी स्किन ज्यादा खिल उठेगी। दरअसल, उम्र के साथ स्किन की नमी कम होती है, जिससे स्किन रूखी और थकी हुई लगती है। ऐसे में हायालूरॉनिक एसिड स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है।
समय के साथ-साथ आंखों के नीचे काले घेरे आने लगते हैं, जिससे चेहरे की सुंदरता कम होने लगती है। ऐसे में हर दिन आई क्रीम का इस्तेमाल करें। आई क्रीम आपकी त्वचा को डार्क सर्कल्स, फाइन लाइन्स और पफीनेस से बचाने में मदद करती है। इसे सुबह के साथ-साथ शाम के वक्त भी आस लगा सकते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।