फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Skin Care: मॉइश्चराइजर से लेकर सनस्क्रीन तक, जानिए इस मौसम में ब्यूटी बास्केट में क्या रखना जरूरी...

Sun, 09 Nov 2025 09:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Winter Skin Care Tips: अगर आप सर्दी में भी अपनी त्वचा को दमकाना चाहते हैं तो कुछ चीजों को अपनी ब्यूटी बास्केट में अवश्य ही शामिल कर लें।
विज्ञापन
1 of 7
आ गया है सर्दी का मौसम, अपनी ब्यूटी बास्केट में अवश्य रखें ये चीजें - फोटो : Adobe stock
Winter Skin Care Tips: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। वैसे तो ये मौसम काफी खुशनुमा होता है, लेकिन ये मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और रूखापन लेकर आता है, जिससे स्किन की नमी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। इस मौसम में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए खास केयर जरूरी होती है। जो लोग इस मौसम के शुरुआत में स्किन का ध्यान नहीं रखते हैं, उन्हें आगे जाकर काफी दिक्कतें होती हैं।

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा ड्राईनेस, फटने और रूखापन से बचे रहे, तो अपनी ब्यूटी बास्केट में कुछ जरूरी प्रोडक्ट्स और नेचुरल आइटम्स शामिल करें। इन चीजों के बारे में हम आपको बताने जाा रहे हैं। ये चीजें स्किन को न सिर्फ पोषण देती हैं बल्कि ठंडी हवाओं से होने वाले नुकसान से भी बचाती हैं। तो बस सर्दी में स्किन केयर की सही रूटीन अपनाने से आप पूरे सीजन में सॉफ्ट, स्मूद और रिफ्रेश लुक पा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
मॉइश्चराइजर - फोटो : Adobe stock
1. मॉइश्चराइजर

सर्दियों में स्किन की सबसे बड़ी जरूरत होती है नमी। ठंडी हवाएं स्किन की नेचुरल ऑयल लेयर को कम कर देती हैं, जिससे त्वचा ड्राई और खुरदुरी लगने लगती है। इसलिए एक हाइड्रेटिंग और क्रीमी मॉइश्चराइजर रोज सुबह और रात में लगाना जरूरी है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो हायलूरोनिक एसिड, शिया बटर या ग्लिसरीन वाला मॉइश्चराइज़र चुनें।

 
विज्ञापन

3 of 7
लिप बाम - फोटो : Adobe stock
2. लिप बाम 

सर्दियों में होंठ जल्दी फटने लगते हैं क्योंकि उनमें ऑयल नहीं होते। दिन में कई बार लिप बाम लगाने से होंठ मुलायम रहते हैं। शिया बटर, विटामिन E, कोको बटर या बीजवैक्स वाले नेचुरल लिप बाम होंठों की नमी को लॉक कर देते हैं और फटने से बचाते हैं।

 

4 of 7
फेस ऑयल - फोटो : Adobe stock
3. फेस ऑयल 

फेस ऑयल स्किन को डीप पोषण देता है और सर्द हवाओं से सुरक्षा प्रदान करता है। नाइट स्किनकेयर रूटीन में 2–3 बूंद फेस ऑयल लगाने से स्किन मॉइस्चराइज और ग्लोइंग रहती है। रोजहिप, आर्गन या बादाम तेल सबसे बेहतर विकल्प हैं क्योंकि ये हल्के होते हैं और स्किन पोर्स को ब्लॉक नहीं करते।

 
विज्ञापन

5 of 7
हैंड और फुट क्रीम - फोटो : Adobe stock
4. हैंड और फुट क्रीम 

सर्दियों में हाथ और पैर की स्किन भी जल्दी फट जाती है। रोजाना नहाने के बाद और सोने से पहले हैंड-फुट क्रीम लगाने से स्किन मुलायम और स्मूद रहती है। यूरेया, शीया बटर या कोको बटर युक्त क्रीम्स ड्राई स्किन को तुरंत सॉफ्ट बनाती हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
हाइड्रेटिंग सीरम - फोटो : Adobe stock
5. हाइड्रेटिंग सीरम

सीरम स्किन की गहराई तक जाकर हाइड्रेशन देता है। खासकर हायलूरोनिक एसिड और विटामिन C वाले सीरम सर्दियों के लिए बेस्ट हैं। ये स्किन को ग्लो, सॉफ्टनेस और टाइटनेस देते हैं। मॉइश्चराइजर से पहले इसे लगाने से स्किन की हाइड्रेशन लेवल बढ़ जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सनस्क्रीन - फोटो : Adobe stock
6. सनस्क्रीन  
 
सर्दी में सूरज की किरणें हल्की जरूर लगती हैं, लेकिन यूवी किरणें स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए सर्दियों में भी SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन रोजाना दिन में लगाएं। ये स्किन को पिग्मेंटेशन, एजिंग और टैनिंग से बचाता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें