फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amla for Hair Care Routine: आंवले की मदद से दूर करें बालों की परेशानियां, ये हैं आसान तरीके

Sat, 08 Nov 2025 11:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Amla for Hair Care Routine: आंवला बालों के लिए रामबाण है! जानिए इसके उपयोग के आसान तरीके जो झड़ते, रूखे और सफेद बालों की समस्या को खत्म कर देंगे और आप घने और चमकदार बाल पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
आंवला बालों के लिए कैसे फायदेमंद - फोटो : Adobe Stock
Amla for Hair Care Routine  आंवला एक ऐसा फल जो भारत की पारंपरिक औषधियों और सौंदर्य रहस्यों का अभिन्न हिस्सा रहा है। आंवले में मौजूद विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स न सिर्फ शरीर के लिए बल्कि बालों के लिए भी वरदान हैं।
कहा जाता है, अगर बालों की जड़ें कमजोर हैं, तो आंवला ही असली इलाज है। आज के इस ब्यूटी-रूटीन आधारित दौर में जहां लोग केमिकल प्रोडक्ट्स पर निर्भर हैं, वहीं आंवला एक प्राकृतिक समाधान बनकर उभरा है। जानिए आंवला के फायदे और इसका उपयोग कैसे करें।

 

विज्ञापन

2 of 6
hair - फोटो : Adobe stock

बालों को झड़ने से रोकता है आंवला

आंवले में मौजूद विटामिन-C बालों की जड़ों को मज़बूत बनाता है और बालों के झड़ने की समस्या को रोकता है। अगर आप रोज़ाना या हफ्ते में दो बार आंवला जूस का सेवन करें या आंवले का तेल लगाएं, तो बालों की ग्रोथ तेज़ी से बढ़ती है

 

विज्ञापन

3 of 6
hair care - फोटो : Adobe stock

डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली से राहत

आंवले के एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को साफ रखते हैं और डैंड्रफ (रूसी) से राहत देते हैं। आप चाहें तो आंवला पाउडर और दही मिलाकर हेयर मास्क बनाएं और हफ्ते में एक बार लगाएं। यह स्कैल्प को कूलिंग इफेक्ट देता है और खुजली कम करता है

4 of 6
सफेद बाल - फोटो : Adobe Stock

बालों को बनाए नेचुरली शाइनी

आंवला तेल को हल्का गर्म करके रात में बालों में मसाज करें और सुबह धो लें।यह बालों में प्राकृतिक चमक और स्मूदनेस लाता है। लगातार 2-3 हफ्ते इस्तेमाल करने पर आप पाएंगी कि बाल पहले से ज्यादा मुलायम और चमकदार दिखने लगे हैं

विज्ञापन

5 of 6
Hair - फोटो : Adobe stock

सफेद बालों से राहत देता है आंवला

आंवला बालों को नेचुरल ब्लैक टोन देता है और उन्हें समय से पहले सफेद होने से रोकता है। आप चाहें तो आंवला पाउडर, रीठा और शिकाकाई मिलाकर प्राकृतिक हेयर पैक बना सकती हैं। यह हेयर डाई का नेचुरल विकल्प है और बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आंवला का जूस - फोटो : istock

अंदर से पोषण देने का आसान तरीका

सिर्फ बाहरी रूप से नहीं, अगर आप रोज़ सुबह खाली पेट एक गिलास आंवला जूस पीती हैं, तो इससे बालों की जड़ें अंदर से मजबूत होती हैं। यह बालों को झड़ने से बचाता है, स्कैल्प की सेहत सुधारता है और नए बाल उगने में मदद करता है।


आवंला मास्क कैसे बनाएं 

दो चम्मच आंवला पाउडर, एक चम्मच दही और एक चम्मच नींबू रस लें। तीनों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। बालों की जड़ों में लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में 1 बार यह मास्क लगाएं, बाल झड़ना और डैंड्रफ दोनों कम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें