फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Skin Care: खोने लगा है चेहरे का निखार तो इस्तेमाल करें ये छह चीजें, सर्दियों में भी खिल उठेगी त्वचा

Mon, 02 Dec 2024 09:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों में त्वचा का ख्याल रखना जरूरी होता है, क्योंकि ठंड और शुष्क मौसम त्वचा को रुखा और बेजान बना सकता है। इन 6 चीजों का इस्तेमाल करके आप सर्दियों में भी अपनी त्वचा को चमकदार और मुलायम बना सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 7
स्किन केयर - फोटो : Adobe stock
Winter Skin Care Tips: दिसंबर का महीना शुरू होते ही सर्दी के मौसम ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिसकी वजह से न सिर्फ लोगों की तबियत खराब हो रही है, बल्कि साथ ही में उनकी त्वचा भी रूखी और बेजान दिखने लगी है।

सर्दियों के मौसम में रूखी और बेजान त्वचा की समस्या हर दूसरे व्यक्ति के सामने आती है। यही वजह है कि लोग सर्दियों की शुरुआत से ही अपनी त्वचा पर खास ध्यान देने लगते हैं।

यदि आप भी चाहते हैं कि सर्दी के मौसम में भी आपका चेहरा हमेशा खिला-खिला रहे तो हम इसमें आपकी मदद करेंगे। हम यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में आपको बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। खास बात ये है कि इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको किसी तरह का खर्चा नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
गुलाब जल 

गुलाब जल हर किसी के घर में आसानी से मिल जाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरा फ्रेश रहता है। सर्दियों के मौसम में यदि आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो ये त्वचा को हाइड्रेट और नरम रखेगा।
विज्ञापन

3 of 7
नारियल का तेल - फोटो : Adobe stock
नारियल का तेल 

सर्दियों में नारियल का तेल त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। रात को सोने से पहले हल्के से नारियल तेल की मसाज करने से त्वचा नरम और मुलायम बनी रहती है। आप हर रोज इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

4 of 7
शहद - फोटो : Adobe stock
शहद 

शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसे चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाकर धो लें। यह त्वचा को कोमल और चमकदार बनाता है। आप शहद को चेहरे पर हर दिन लगा सकते है। 
विज्ञापन

5 of 7
मलाई - फोटो : Adobe stock
 मलाई 

सर्दी के मौसम में चेहरे को नमी प्रदान करना बेहद जरूरी हो जाता है। मलाई में मौजूद फैट त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। इसे हल्दी के साथ मिलाकर फेस पैक की तरह लगाएं। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
एलोवेरा - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल 

एलोवेरा जेल में त्वचा को ठंडक और नमी देने वाले गुण होते हैं। इसे सीधा चेहरे पर लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और रूखी नहीं होती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्लिसरीन - फोटो : Adobe stock
 ग्लिसरीन 

ग्लिसरीन त्वचा की नमी बनाए रखने में बहुत फायदेमंद है। इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाए रखता है।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें