फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Heal Cracked Heels: फटी एड़ियों से राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, 15 दिन में दिखेगा असर

Sun, 01 Dec 2024 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों के मौसम में फटी एड़ियों से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। सही देखभाल और घरेलू उपायों से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
फटी एड़ियों से राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे - फोटो : Adobe stock

How To Heal Cracked Heels: वैसे तो सर्दियों का मौसम अपने साथ काफी अच्छी चीजें लेकर आता है, लेकिन इस मौसम में उन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिनकी त्वचा संवेदनशील है। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों की स्किन इस मौसम में काफी रूखी हो जाती है, जिस वजह से उन्हें काफी ध्यान रखना पड़ता है।

हाथ-पैर और चेहरे के साथ-साथ इस मौसम में  एड़ियां भी फटने लगती हैं। फटी एड़ियां एक आम समस्या है, जो ज्यादातर सर्दियों में होती है। इसका कारण शुष्क त्वचा, पोषण की कमी, पानी की कमी, या ज्यादा खड़े रहने जैसी आदतें हो सकती हैं।

अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो हमारे बताए हुए घरेलू उपाय अपनाएं। यदि घरेलू उपायों से राहत न मिले, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें। गंभीर मामलों में यह संक्रमण या त्वचा की किसी और समस्या का संकेत हो सकता है।

 

विज्ञापन

2 of 6
गुनगुने पानी में एड़ियों को भिगोकर रखना - फोटो : iStock
गुनगुने पानी में एड़ियों को भिगोकर रखना

फटी एड़ियों से राहत पाने का ये सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक और कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं। अब अपने पैरों को 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद प्यूमिक स्टोन या फुट स्क्रबर से एड़ियों को हल्के से रगड़ें। ऐसा करने से एड़ियों की डेड स्किन भी निकल जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
नारियल तेल या घी का उपयोग - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल या घी का उपयोग

यदि आपके पास नारियल का तेल रखा है तो रात में सोने से पहले एड़ियों पर नारियल तेल, घी या जैतून का तेल लगाएं। इसे अच्छी तरह मसाज करें और फिर मोजे पहन लें। 15 दिन तक ऐसा करने से एड़ियां मुलायम हो जाएंगी।

4 of 6
शहद इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
शहद इस्तेमाल करें

शहद में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को मुलामल बनाने का काम करते हैं। एक बाल्टी गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच शहद मिलाएं। अब अपने पैरों को इसमें 15 मिनट तक भिगोएं। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और नमी बनाए रखता है।
विज्ञापन

5 of 6
एलोवेरा जेल - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

यदि आपके पास ताजा एलोवेरा जेल रखा है तो फटी एड़ियों के लिए इसका इस्तेमाल करें। इसके लिए हर रोज सोने से पहले फटी एड़ियों पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं। यह त्वचा को नमी और पोषण देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्लिसरीन और गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
ग्लिसरीन और गुलाब जल

ग्लिसरीन में पाए जाने वाले तत्व एड़ियों को नमी प्रदान करते हैं। इसके लिए बराबर मात्रा में ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाएं। इसे फटी एड़ियों पर लगाकर रात भर छोड़ दें। ये भी कम समय में फटी एड़ियों को राहत पहुंचाने का काम करेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें