फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Skin Care Tips: सर्दी में चेहरा पड़ रहा है काला तो ये घरेलू नुस्खे अपनाएं, चमक उठेगी त्वचा

Tue, 10 Dec 2024 09:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दी के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है, जिससे चेहरा काला या फीका लगने लगता है। ऐसे में यहां कुछ घरेलू नुस्खे दिए गए हैं जो आपकी त्वचा को निखारने और मॉइस्चराइज करने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
सर्दी में चेहरा पड़ रहा है काला तो ये घरेलू नुस्खे अपनाएं - फोटो : Adobe stock
Winter Skin Care Tips: दिसंबर का महीना चल रहा है। ऐसे में सर्दी की वजह से लोगों को काफी परेशानी होने लगी है। इस मौसम में अधिकतर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका चेहरा काला पड़ रहा है। बहुत से लोगों को न तो इसकी वजह पता होती है और न ही इस परेशानी का हल। ऐसे में हम आपको इन दोनों चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

दरअसल, सर्दियों में हवा में नमी कम होती है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। रूखी त्वचा गहरी और डल दिख सकती है, जिससे चेहरा काला लगने लगता है। इसके अलावा सर्दियों में सूरज की किरणें कम तीव्र लगती हैं, लेकिन UV किरणें अब भी त्वचा पर प्रभाव डालती हैं। अगर आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते, तो त्वचा टैन हो सकती है या काले धब्बे आ सकते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से आप इन परेशानी से निजात पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
गुलाब जल और ग्लिसरीन का उपयोग - फोटो : Adobe stock
गुलाब जल और ग्लिसरीन का उपयोग

चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए आप बराबर मात्रा में गुलाब जल और ग्लिसरीन को मिलाकर रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। ये त्वचा की चमक बरकरार रखता है, और त्वचा के कालेपन को दूर करता है। 
विज्ञापन

3 of 7
एलोवेरा जेल - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

चेहरे की चमक बरकरार रखने का ये सबसे आसान तरीका है। इसके लिए ताजे एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और रंग निखारने में मदद करता है।  
 

4 of 7
शहद और दूध का फेस पैक - फोटो : Adobe stock
शहद और दूध का फेस पैक

इसके इस्तेमाल के लिए आपको 2 चम्मच शहद में 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाना है। कच्चा दूध चेहरे के कालेपन को दूर करेगा, वहीं शहद चेहरे पर नमी बरकरार रखेगा। पैक लगाने के15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।  
विज्ञापन

5 of 7
नींबू और शहद - फोटो : Freepik
नींबू और शहद

यदि आपको नींबू से किसी तरह की एलर्जी नहीं है तो नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर लगाएं। यह चेहरे से डेड स्किन हटाने और रंगत निखारने में मदद करता है। डेड स्किन हटने के बाद चेहरे का कालापन अपने आप दूर होने लगता है।
विज्ञापन

6 of 7
बादाम तेल की मालिश - फोटो : istock
बादाम तेल की मालिश

बादाम का तेल हल्का गुनगुना करके चेहरे पर हल्की मालिश करें। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करके ठंड के दुष्प्रभावों से बचाता है। इससे भी चेहरे का कालापन दूर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेस पैक - फोटो : Freepik.com
मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेस पैक

यदि आपके पास फैसपैक लगाने का समय है तो मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल मिलाकर लगाएं। ये त्वचा को साफ और टोन करने में मदद करता है।  

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें