फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Skin Care: मलाई में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये चीज, खत्म हो जाएगा त्वचा का रूखापन

Mon, 09 Dec 2024 12:39 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मलाई में प्राकृतिक मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को पोषण देने और रूखेपन को दूर करने में मदद करते हैं। इसे अन्य प्राकृतिक सामग्रियों के साथ मिलाकर लगाने से आपकी त्वचा को और भी बेहतर लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 8
मलाई में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये चीज - फोटो : Adobe stock
Winter Skin Care: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग अपनी त्वचा के रूखेपन से काफी परेशान हो जाते हैं। कई बार तो ये रूखापन इस कदर बढ़ जाता है कि त्वचा फटने लगती है और इनसे खून तक निकलने लगता है।

ऐसे में हर कोई त्वचा का ध्यान रखने के लिए बाजार में मिलने वाले बॉडी लोशन और कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करता है। इनके इस्तेमाल से त्वचा कुछ देर के लिए हाइड्रेट हो जाती है। पर, यदि आप अपनी त्वचा को आंतरिक रूप से हाइड्रेट करना चाहते हैं तो उसके लिए मलाई का इस्तेमाल करें।

मलाई में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा में अंदर से नमी पहुंचाते हैं। इसका इस्तेमाल चेहरे से लेकर हाथ-पैरों में भी किया जा सकता है। यहां हम आपको दो तरह से मलाई का इस्तेमाल करना सिखाएंगे, ताकि आप भी आसान तरीके से इसका लाभ उठा सकें। 
विज्ञापन

2 of 8
मलाई और शहद - फोटो : instagram
मलाई और शहद

मलाई और शहद को मिलाकर यदि चेहरे पर लगाना जाएगा तो इससे न सिर्फ आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी, बल्कि साथ ही में ये त्वचा की प्राकृतिक चमक को बरकरार रखेगा।
विज्ञापन

3 of 8
मलाई और शहद - फोटो : Adobe stock
इसके इस्तेमाल के लिए 1 चम्मच मलाई में 1 चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। कुछ दिन ही इसके इस्तेमाल से आपको असर दिखने लगेगा।   

4 of 8
मलाई और बेसन - फोटो : Adobe stock
मलाई और बेसन

मलाई और बेसन त्वचा की डेड स्किन को हटाता है, जिस वजह से त्वचा खिल उठती है। डेड स्किन हटने की वजह से त्वचा को ज्यादा नमी मिलती है।
विज्ञापन

5 of 8
मलाई और बेसन - फोटो : Freepik
इसके इस्तेमाल के लिए आपको सिर्फ 1 चम्मच मलाई में 1 चम्मच बेसन मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर धो लें।   

जान लें मलाई के इस्तेमाल के कुछ फायदे -
विज्ञापन

6 of 8
त्वचा को नमी पहुंचाती है - फोटो : Adobe stock
त्वचा को नमी पहुंचाती है

त्वचा पर मलाई लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है, जिससे त्वचा मुलायम और नर्म रहती है। यह खासतौर पर सर्दियों में उपयोगी होता है, जब त्वचा सूखने लगती है।
विज्ञापन

7 of 8
बरकरार रहती है त्वचा की चमक - फोटो : Adobe stock
बरकरार रहती है त्वचा की चमक

यदि सर्दियों की वजह से आपकी त्वचा डल होती जा रही है तो आपको भी मलाई का इस्तेमाल करना चाहिए। मलाई में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, ऐसे में इसके इस्तेमाल से त्वचा चमक उठती है। 
विज्ञापन

8 of 8
एलर्जी से मिलेगी राहत - फोटो : Adobe stock
एलर्जी से मिलेगी राहत

यदि आपकी त्वचा पर एलर्जी हो रही है, तब तो आपको मलाई का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। खासतौर पर यदि चेहरे पर खुजली, चकत्ते, या दाने जैसी एलर्जी है, तो मलाई लगाने से राहत मिलती है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें