फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में होने वाली है शादी तो ना करें त्वचा से जुड़ी ये गलतियां, बिगड़ जाएगा पूरा इंप्रेशन

Thu, 03 Dec 2020 02:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल और बहन निशा अग्रवाल - फोटो : Instagram - nishaaggarwal
सर्दियों की हवाएं त्वचा को रूखा और बेजान बना देती हैं। जिसकी वजह से चेहरे पर रूखे पैजेस और फटे होंठ हो जाना समस्या बन जाता है। वहीं स्वेटर और ऊनी कपड़ों की वजह से बाल भी काफी ड्राई होकर झडना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अगर सर्दियों के मौसम में शादी होने वाली हो तो होने वाली दुल्हन को अपनी त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। क्योंकि हर चीज की तरह की त्वचा को भी बदले हुए रूटीन और अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। तो चलिए जानें उन बातों को जो अक्सर लड़कियां त्वचा की देखभाल के दौरान करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
hand cream - फोटो : Pixabay
गाढ़ी और चिपचिपी क्रीम है बढ़िया
अगर आप इस सोच के हिसाब से अपने लिए बहुत ही डार्क और गाढ़ी क्रीम का चुनाव करती हैं। कि ये त्वचा को ज्यादा मॉइश्चराइज रखेगी। तो आप गलत हैं। त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने कि लिए त्वचा के टाइप के हिसाब से सीरम और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
winter skin care - फोटो : twitter
सर्दियों में त्वचा ज्यादा ग्लो करती है
ऐसा कुछ भी नही है। सर्दियों की ठंडी हवाएं त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। ना कि उन्हें ग्लो करने में मदद करती हैं। सर्द हवाएं कोशिकाओं को फाड़ देती हैं जिसकी वजह से गाल लाल दिखने लगते हैं और हमें लगता है कि हेल्दी ग्लो है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऑयली स्किन को मॉइश्चराइजर की क्या जरूरत
चेहरे की त्वचा को भी पोषण की जरूरत होती है। फिर वो चाहे ड्राई स्किन हो या फिर ऑयली स्किन। केवल रूखी त्वचा को ही मॉइश्चराइजर की जरूरत नही होती बल्कि तैलीय त्वचा भी एक अच्छे हल्के मॉइश्चाराइजर की हकदार है। जिससे कि उसे पोषण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shower
गर्म पानी है नुकसानदायक
सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए अक्सर लोग गर्म पानी से नहाते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा गर्म पानी त्वचा के प्राकृतिक तेल को सोख लेता है। जिसकी वजह से त्वचा को नुकसान होने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें