फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन की झुर्रियों को खत्म करना है तो करें ये उपाय, बढ़ जाएगी सुंदरता

Thu, 03 Dec 2020 09:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
dark neck
चेहरे के साथ बेदाग गर्दन खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। लेकिन गर्दन पर होने वाली झाईं से लेकर झुर्रियां तक सुंदरता बिगाड़ने का काम करती हैं। गर्दन पर होने वाली झाईं का कारण जहां कई बार हार्मोनल बदलाव, प्रेग्नेंसी या हेयर रिमूवल क्रीम होती है तो कई बार ये किसी एलर्जी की वजह से भी हो जाती है। वहीं गर्दन पर असमय दिखने वाली झुर्रियों या लाइंस की वजह से भी सुंदरता बिगड़ जाती है। आप इन उपायों को अपनाकर अपनी गर्दन को भी चेहरे की तरह ही बेदाग और निखरा हुआ दिखा सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए कुछ टिप्स जो इस काम में आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
आसन
शरीर का पोस्चर सही रखें
सबसे पहले तो जरूरी है कि गर्दन का पोस्चर सही रखा जाए। ऐसा करने से गर्दन पर लाइन कम दिखेंगी। इसके लिए हमेशा तन कर बैठे। साथ ही कुछ एक्सरसाइज करें जो गर्दन को स्ट्रेच करने में मदद करे।
विज्ञापन

3 of 6
makeup - फोटो : Pixabay
तेल की मालिश
रोजाना गर्दन की किसी भी तेल से मालिश करें। जैसे नारियल का तेल या फिर जैतून का तेल लेकर इससे गर्दन की ऊपर से नीचे की ओर मालिश करें। इससे गर्दन मुलायम और हाइड्रेट दिखेगी। साथ ही मालिश से झुर्रियां भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। इसलिए मालिश सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर करें।

4 of 6
makeup - फोटो : insatgram
मेकअप उतारें
चेहरे के साथ ही गर्दन पर भी मेकअप करना जरूरी होता है। लेकिन कई बार लड़कियां चेहरे से तो मेकअप हटा देती हैं लेकिन गर्दन के हिस्सों पर से मेकअप हटाना भूल जाती हैं और ऐसे ही सो जाती हैं। ऐसा करने से गर्दन की त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं और उन पर एक्ने वगैरह निकलने के चांस बढ़ जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
dark neck
स्क्रब
चेहरे की तरह ही गर्दन का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इसलिए चेहरे के साथ ही गर्दन पर भी स्क्रब जरूरी है। इसकी मदद से डेड स्किन निकल जाती है और गर्दन को एक्सफोलिएट होने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेब का सिरका - फोटो : social media
गर्दन की त्वचा पर झाईयां दिखती हैं तो एप्पल साइडर विनेगर के दो चम्मच और पानी के चार चम्मच लेकर एक बाउल में ले लें। अब इस विनेगर को रूई में भिगोकर गर्दन पर लगाएं। दस मिनट बाद साफ पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करना गर्दन की स्किन को बेदाग बना देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें