Night Care Routine In Winter: सर्दियों का मौसम अपने साथ कई सारी परेशानियां लेकर आता है। इन परेशानियों में त्वचा का डल होना सबसे आम बात है। त्वचा के डल होने की समस्या से लगभग हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। ऐसे में लोग इस मौसम में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखते हैं।
यदि आप भी सर्दियों के मौसम में त्वचा के डल होने से तंग आ चुके हैं, तो रात को सोते समय चेहरे पर कुछ चीजों का इस्तेमाल करें। इन चीजों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। जब आप सुबह सोकर उठेंगे तो आपका चेहरा आपको चमकता दिखेगा। यहां हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि इनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा सर्दियों में भी खिल उठे।