फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Skin Care: त्वचा पर ज्यादा बॉडी लोशन लगाने से क्या होता है ? शरीर को घेर सकती हैं ये समस्याएं

Fri, 22 Nov 2024 10:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों का मौसम आते ही लोग अपनी त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको इससे होने वाले नुकसानों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
त्वचा पर ज्यादा बॉडी लोशन लगाने से क्या होता है ? - फोटो : Adobe stock
Winter Skin Care: सर्दियों के मौसम में त्वचा काफी रूखी हो जाती है। इस परेशानी से बचने के लिए लोग बाजारों में मिलने वाले बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं। बॉडी लोशन के इस्तेमाल से ही सर्दियों के मौसम में त्वचा की नमी बरकरार रहती है। बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से बॉडी लोशन मिल जाता है, जो त्वचा के लिए काफी लाभदायक भी रहता है। पर, कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि बॉडी लोशन की वजह से ही त्वचा संबंधी कई समस्या पैदा होने लगती है।

बहुत से लोगों को ये समझ ही नहीं आता कि बॉडी लोशन से भी कुछ समस्या हो सकती है। जबकि सच ये है कि यदि इसका ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो आपको त्वचा इससे परेशान हो सकती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही दिक्कतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ज्यादा बॉडी लोशन के इस्तेमाल से होती हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
पोर्स बंद होना - फोटो : Adobe stock
पोर्स बंद होना 

हर बॉडी लोशन में तैलीय तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे के नाजुक रोम छिद्रों को बंद कर सकते हैं। इससे ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और पिंपल्स हो सकते हैं। ऐसे में यदि आप ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो इससे ये परेशानियां सामने आ सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
चेहरे पर अतिरिक्त तेल की समस्या - फोटो : Adobe stock
चेहरे पर अतिरिक्त तेल की समस्या

यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो आपको ज्यादा बॉडी लोशन के इस्तेमाल से बचना चाहिए, क्योंकि बॉडी लोशन भी त्वचा को तैलीय बनाने का काम करता है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा अत्यधिक तैलीय महसूस हो सकती है। ऐसे में अपनी त्वचा के हिसाब से ही इसका इस्तेमाल करें।   

4 of 6
हो सकती है एलर्जी - फोटो : Adobe stock
हो सकती है एलर्जी

सर्दियों के मौसम में त्वचा अधिक संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में यदि आप बॉडी लोशन का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो इससे एलर्जी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यदि ये आपके बॉडी टाइप के हिसाब से नहीं होगा, तो एलर्जी की समस्या का सामना आपको करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
बढ़ सकती है मुंहासों की समस्या - फोटो : Adobe stock
बढ़ सकती है मुंहासों की समस्या

बॉडी लोशन में पाए जाने वाले तैलीय तत्व चेहरे के रोम छिद्रों में फंस सकते हैं, जिससे मुंहासे हो सकते हैं। ऐसे में चेहरे के लिए तो हमेशा फेस क्रीम का ही इस्तेमाल करें, ताकि आपको इस समस्या से जूझना न पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिगड़ सकता है त्वचा का पीएच लेवल - फोटो : Adobe stock
बिगड़ सकता है त्वचा का पीएच लेवल

बॉडी लोशन का उपयोग चेहरे पर करने से त्वचा की नमी का संतुलन बिगड़ सकता है। ये या तो त्वचा को बहुत तैलीय बना सकता है या प्राकृतिक नमी को खत्म करके रूखापन पैदा कर सकता है। चेहरे की त्वचा की देखभाल अलग से करना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह शरीर की अन्य त्वचा की तुलना में अधिक संवेदनशील होती है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें